BGMI Tips & Tricks: BGMI के इन 10 टिप्स और ट्रिक्स से आसान हो जाएगा 'Chicken Dinner'

अगर आप भी एक नए प्लेयर हैं और अपने गेम को सुधारना चाहते हैं और बैटलग्रााउंड मोबाइल इंडिया को समझना चाहते हैं तो बिना समय बर्बाद करें, BGMI टिप्स और ट्रिक्स की इस गाइड को पढ़ें।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 जुलाई 2023 18:13 IST
ख़ास बातें
  • कम भीड़ वाली जगहों पर उतरें
  • दुश्मन की क्रेट लूटने की जल्दी न करें
  • सही हथियार चुनें

BGMI को हाल ही में देश में बैन के बाद वापस लॉन्च किया गया है

BGMI ने भारत में वापसी कर ली है और अब प्लेयर्स इस पॉपुलर बैटलग्राउंड में उतर गए हैं। भारत में बैटल रोयाल गेम का दिवानापन PUBG Mobile ने शुरू किया था, लेकिन उसके बैन के बाद डेवपर्स ने इसी का भारतीय वर्जन Battlegrounds Mobile India (BGMI) के रूप में लॉन्च किया। हालांकि, कुछ महीनों पहले इस गेम को भी देश में ब्लॉक कर दिया गया। अब, सरकार की कुछ शर्तों के साथ इस गेम को वापस लाया गया है। अगर आप PUBG Mobile या BGMI को लंबे समय से खेलते आए हैं, तो आप अब तक इसकी सभी ट्रिक्स को समझ गए होंगे, लेकिन यदि आप गेम में अपनी शुरुआत कर रहे हैं, तो आपको पहले कई अहम टिप्स और ट्रिक्स को जान लेना चाहिए।

BGMI एक ऐसा बैटल रोयाल गेम है, जहां आप जितनी भी महारथ हासिल कर लो, कम है। ऊपर से यदि आप एक शुरुआती प्लेयर हैं तो इस गेम की जटिलता आपका मनोबल गिराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। हालांकि, BGMI को समझना और इसमें महारथ हासिल करना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। इस BGMI टिप्स और ट्रिक्स गाइड को आखिर तक अच्छे से पढ़ें, जिससे आपके लिए गेम बेहद आसान बन जाएगा। हालांकि बैटलग्रााउंड मोबाइल इंडिया में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन आपके खुद के स्किल्स पर निर्भर करता है। यहां हम आपको केवल गेम को सुधारने की टिप्स दे रहे हैं। तो अगर आप भी एक नए प्लेयर हैं और अपने गेम को सुधारना चाहते हैं और बैटलग्रााउंड मोबाइल इंडिया को समझना चाहते हैं तो बिना समय बर्बाद करें, BGMI टिप्स और ट्रिक्स की इस गाइड को पढ़ें।
Advertisement
 

कम भीड़ वाली जगहों पर उतरें

यदि आप नए बैटलग्रााउंड मोबाइल इंडिया प्लेयर हैं, तो निसंदेह आपने भी भीड़ वाली जगह पर उतरने की गलती जरूर की होगी। नए प्लेयर अकसर यह गलती करते हैं और कुछ ही मिनटों के अंदर उनकी क्रेट बन जाती हैं। उदाहण के लिए, यदि आपने Erangel मैप चुना है, तो पोचिंकी (Pochinki), मिलेट्री बेस (Sosnovka Military Base), स्कूल (School) और जिऑर्गोपोल (Georgopol) जैसे लोकेशन ड्रॉप के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं, क्योंकि यहां लूट की भरमार होती है, लेकिन इसी लालच में यहां प्लेयर्स की भी भरमार होती है। अच्छी लूट के चलते यहां ज्यादा से ज्यादा प्लेयर्स उतरते हैं। ऐसे में आपको ऐसी लोकेशन से थोड़ा दूर उतरना चाहिए या कुछ ऐसे लोकेशन चुनने चाहिए जहां कम प्लेयर्स उतरें और साथ ही लूट भी अच्छी हो। आप Yasnaya Polyana, Prison, Mylta Power, Mansion, Farm, Severny जैसे लोकेशन चुन सकते हैं। इसी ट्रिक को आप गेम में मौजूद अन्य मैप्स पर भी लागू करें।
 

दुश्मन की क्रेट लूटने की जल्दी न करें 

आप में से ज्यादातर ने सुना ही होगा, लालच बुरी बला है। BGMI में भी आपका लालच आपको शत प्रतिशत मरवा सकता है। गेम में कई प्लेयर्स के मरने की एक वजह यह भी होती है कि वे दुश्मन को मारते ही उनकी क्रेट को लूटने का लालच करते हैं। यदि आप भी ऐसा करते हैं तो उम्मीद है कि आप इस गाइड को पढ़ने के बाद ऐसा करना बंद कर देंगे। यदि आप गेम में किसी प्लेयर को मारते हैं, तो हमेशा पहले आसपास नजर मारना न भूलें, क्योंकि मरे हुए प्लेयर के टीम के लोग भी आसपास हो सकते हैं या गोलियां चलने की आवाज को फॉलो करते हुए वहां आसपास के प्लेयर्स भी मौके का फायदा उठाने आ जाएं।

मैप पर लगातार ध्यान दें
Advertisement
नक्शे पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। ऊपरी दाएं कोने पर मैप आइकन टैप करें और इन टिप्स का पालन करें - पहला, सफेद सर्किल के अंदर या उसके आसपास रहें। दूसरा, यदि आप नीले सर्किल से बाहर रहते हैं, तो आपकी हैल्थ तेजी से घटेगी, इसलिए हर हाल में नीले रंग के सर्किल के अंदर ही रहें और यदि बाहर हैं, समय रहते अंदर आने के लिए मैप बॉक्स के नीचे चल रहे टाइम काउंटडाउन पर नजर रखें। तीसरा, मैप में आने वाले लाल सर्किलों के बाहर रहें या सर्किल के अंदर आने वाले घरों के अंदर रहें, क्योंकि लाल सर्किल वाले एरिया पर बम गिरते हैं और यह कभी भी कहीं भी गिर सकते हैं। चौथा और आखिरी टिप, आप नक्शे पर आस-पास चलने वाली गोलियों और दुश्मन के चलने के निशान देख सकते हैं, तो इनका इस्तेमाल अपने लाभ के लिए करें।
 

केवल मारने के लिए गोली चलाएं

BGMI में आप गेम को दो तरीके से खेल सकते हैं। या तो आप गेम में लूट और ज्यादा से ज्यादा किल लेने की तलाश में भाग सकते हैं या आप अपने बैग को भर कर एक छत पर या एक बिल्डिंग के अंदर बैठ कर कैंप कर सकते हैं। यदि आपके पास एक ऊंचा और अच्छा पॉइन्ट है और साथ ही एक लंबी दूरी का हथियार है, तो आप कई प्लेयर्स की क्रेट आसानी से बना सकते हैं, लेकिन तब तक गोली न चलाएं जब तक कि आप यह सुनिश्चित नहीं कर लें कि आप सामने वाले प्लेयर को आसानी से मार सकते हैं। क्योंकि गोली चलाते ही आप अपनी खुफिया जगह से समझौता कर लेंगे। कहीं ऐसा न हो कि आप जिसे मारना चाहते हैं, वह आपका ही गेम ओवर कर दे।
Advertisement
 

ग्रेनेड बन सकते हैं आपके सबसे अच्छे साथ

यदि आपको BGMI में प्लेयर्स को ढूंढ़ कर अपने किल बढ़ाने का शौक है तो हम आपको अपने बैग में खूब सारे ग्रेनेड और मोलटोव भरने की सलाह देंगे। स्मोक ग्रेनेड आपकी छिपने में मदद करेंगे, जबकि फ्रेग ग्रेनेड दुश्मनों की आंख के सामने सफेद रोशनी कर देंगे, जिससे आप उनके ऊपर क्लोज अटैक कर सकते हैं। वहीं, मोलटोव दुश्मनों को उनकी जगह से बाहर निकालने के काम आ सकते हैं और उनकी हेल्थ काफी कम कर सकते है। यदि आपका ग्रेनेड फेंकने का तरीका अच्छा हो तो शायद दुश्मन को बाहर निकलने का मौका भी न मिले। यदि आप ग्रेनेड को दूर फेंक रहे हैं, तो उसे कम से कम होल्ड करें और अगर आपको पास किसी घर में छिपे प्लेयर्स को मारना है, तो आप ग्रेनेड को थोड़ा होल्ड करके फेंसे, जिससे प्लेयर को किसी दूसरे कमरे या लोकेशन में भागने का मौका न मिले।
 

सही हथियार चुनें

यदि आप कैंप करने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन आपका मुख्य हथियार एक शॉटगन है, तो आप सबसे बड़ी गलती कर रहे हैं। आप गेम में पिस्तौल के अलावा दो बड़ी बंदूकें लेकर चल सकते हैं, इसलिए अपनी प्लानिंग के आधार पर ही बंदूकों को चुनें। उदाहण के लिए M416 या AKM असॉल्ट राइफल (AR) मिड-रेंज कॉम्बैट के लिए एक अच्छा चुनाव हो सकता है, क्योंकि इसका फायर रेट बेहद हाई है और इसमें अटैचमेंट के कई ऑप्शन मौजूद हैं। यदि आपका निशाना लेने का तरीका अच्छा है तो आप एक स्नाइपर लेकर चल सकते हैं। Kar98, SKS जैसी स्नाइपर राइफल काफी कारगर हैं, क्योंकि बड़े स्कोप के साथ यह लंबी दूरी के दुश्मन को आसानी से मार सकती हैं। क्लोज कॉम्बैट के लिए SMG अच्छा ऑप्शन होता है, जैसे कि PP19 Bizon, Uzi या UMP45 गन। अब, आपको बस इतना करना है कि यदि आप स्नाइपिंग में अच्छे हैं, तो आपको एक क्लोज कॉम्बैट (SMG) और एक स्नाइपर लेकर चलना है और अगर आप स्नाइपिंग नहीं करना चाहते, तो आपको एक SMG और एक असॉल्ट राइफल लेकर चलना है।

एक और टिप यह है कि यदि आपको स्नाइपर राइफल नहीं मिल रही, तो आप दो AR गन रखें और एक बड़े स्कोप की तलाश करें और इसे दूसरी असॉल्ट राइफल में फिट कर दें। इस राइफल को ऑटो के बजाय सिंगल फायर मोड पर स्विच करें और इसे स्नाइपर की तरह इस्तेमाल करें।
Advertisement
 

सप्लाई ड्रॉप है खतरा, लेकिन बेहतरीन हथियार 

सप्लाई ड्रॉप में गेम के सबसे बेहतरीन हथियार मिलते हैं और साथ ही कई बार घांस या बर्फ में छिपने में मदद करने वाले स्पेशल आउटफिट मिलते हैं। हालांकि, आपको यह नहीं भूलना है कि इसी कारण सप्लाई ड्रॉप को लूटने कई बार प्लेयर्स की भीड़ उमड़ पड़ती है। अगर आप रिस्क लेने के लिए तैयार हैं, तो आपको समय समय पर विभिन्न लोकेशन पर आसामान से गिरने वाले इस ड्रॉप पर नजर रखनी है और सावधानी से उसकी लोकेशन पर अपनी पूरी टीम के साथ जाना है। पहले आपको ध्यान देना है कि उसे लूटने के लिए कोई टीम तो नहीं आ रही या ड्रॉप के आसपास कोई टीम कैंप तो नहीं कर रही और फिर उस ड्रॉप को लूटना है। आप यह भी कर सकते हैं कि टीम में से कुछ प्लेयर्स को आसपास नजर रखने के लिए तैनात करें, और केवल एक या दो प्लेयर ही ड्रॉप लूटने जाएं। आप लूटने के बाद किसी सेफ लोकेशन पर जाकर अपने साथियों से लूट को बांट सकते हैं।
 

जितना हो सके गाड़ियो का इस्तेमाल करें

असल जिंदगी में आपको गाड़ी चलाना आता हो या नहीं, लेकिन बैटलग्रााउंड मोबाइल इंडिया में आप जी भर के गाड़ी चला सकते हैं। BGMI में Erangel जैसे बड़े मैप के लिए गाड़ी का साथ होना काफी फायदेमंद है। यह मैप काफी बड़ा है और कई बार प्लेयर्स सर्किल के अंदर पहुंचने चक्कर में मारे जाते हैं। यहां गाड़ी हम आपको तय की गई लोकेशन तक तेजी से पहुंचने के लिए कारों या नावों का इस्तेमाल करने की सलाह देंगे। लेकिन याद रहे कि गाड़ियों का शोर अन्य प्लेयर्स को आपके आसपास होने की जानकारी देता है। ऐसे में यदि आप गाड़ी का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो नीचे सर्किल पर नजर रखें और अपनी लोकेशन उसके अनुसार चुनें।
Advertisement
 

टीम के साथियों के साथ रखें संपर्क

BGMI में आपको अकसर ऐसा प्लेयर टकरा जाएगा, जो यह सोचता है कि वह अकेला ही काफी है, उसे किसी और की जरूरत नहीं है। दस मिनट बाद वह अपने साथियों से रीवाइव की मदद मांग रहा होता है। ऐसा प्लेयर बनने से बचें। BGMI एक टीम गेम है, इसलिए अपने साथियों से बात करें और जरूरत पड़ने पर उनकी मदद भी करें। जरूरत का सामान मिलने पर उन्हें बताएं या यदि आप दुश्मनों को देखते हैं, तो उसकी लोकेशन शेयर करें। यदि आप मर भी जाते हैं, तो भी अपने साथियों का गेम देखते रहें और कुछ भी जरूरी दिखने पर अपने साथियों को बताएं।
 

लो-लेटेंसी वाले ईयरफोन इस्तेमाल करें

बैटलग्रााउंड मोबाइल इंडिया में बचे रहने के लिए क्लीयर साउंड वाले और कम से कम लेटेंसी वाले हेडफोन का इस्तेमाल करें। यदि आप वायर्ड हेडफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो इनमें आपको कम से कम लेटेंसी मिलती है। आज के समय में मार्केट में कई ऐसे ब्लूटूथ TWS ईयरफोन्स भी आते हैं, जो लो-लेटेंसी फीचर से लैस होते हैं। अच्छे ईयरफोन्स से आपको दुश्मन के आने जाने की या गोली की आवाज की सटीक दिशा सुनाई देगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  8. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.