BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास

BGMI Air के लिए iPhone और iPad यूजर्स Apple App Store पर प्री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। गेम 10 दिसंबर 2026 को लॉन्च होगा और इसका शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 नवंबर 2026 18:15 IST
ख़ास बातें
  • BGMI Air के लिए iPhone और iPad पर प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू
  • गेम भारत में 10 दिसंबर 2026 को लॉन्च होगा
  • BGMI Air का शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB बताया गया है

BGMI Air के लिए iPhone और iPad यूजर्स का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू

Photo Credit: KRAFTON

BGMI Air का इंतजार कर रहे iPhone और iPad यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। KRAFTON India ने इस गेम के लिए Apple App Store पर भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने Android यूजर्स के लिए Google Play Store पर रजिस्ट्रेशन शुरू किया था, जहां गेम को 1.4 करोड़ से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन मिल चुके हैं। अब iOS यूजर्स भी गेम लॉन्च होने से पहले अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। BGMI Air भारत में 10 दिसंबर 2026 को लॉन्च होगा। यह गेम खासतौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है, जिनके फोन में स्टोरेज या परफॉर्मेंस से जुड़ी परेशानी रहती है।

iOS यूजर्स Apple App Store पर जाकर BGMI Air सर्च कर सकते हैं। इसके बाद गेम की लिस्टिंग पर जाकर प्री-रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन चुनना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद गेम उपलब्ध होने पर यूजर्स इसे डाउनलोड कर सकेंगे। Android यूजर्स Google Play Store के जरिए पहले से ही इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। अब दोनों प्लेटफॉर्म के यूजर्स गेम के लॉन्च से पहले अपनी तैयारी कर सकते हैं।

Advertisement

BGMI Air को Battlegrounds Mobile India यानी BGMI के हल्के वर्जन के तौर पर पेश किया जा रहा है। इसका शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB होगा। कंपनी का मकसद ऐसे यूजर्स तक गेम पहुंचाना है, जिनके स्मार्टफोन में कम स्टोरेज है या जो परफॉर्मेंस से जुड़ी परेशानी के कारण सामान्य BGMI नहीं खेल पाते। इसमें ओरिजिनल गेम के मुख्य Battle Royale Gameplay को बरकरार रखने की कोशिश की गई है, जबकि फोन पर पड़ने वाला लोड कम रखा गया है।

KRAFTON के मुताबिक, BGMI Air एक अलग ऐप के तौर पर काम करेगा और इसे सामान्य BGMI के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। मौजूदा BGMI यूजर्स को इस गेम को खेलने के लिए अपना पुराना अकाउंट ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी ने फिलहाल गेम के बाकी फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी अतिरिक्त डिटेल्स शेयर नहीं की है। इसके बारे में आने वाले दिनों में आधिकारिक BGMI Air चैनल के जरिए जानकारी दी जाएगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  2. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  3. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  4. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  5. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  7. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  8. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  9. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  10. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.