Welcome 3 को लेकर फिरोज नाडियाडवाला ने दी बड़ी जानकारी, जानें क्‍या होगी फ‍िल्‍म की थीम

प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने वेलकम 3 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने बताया है कि वेलकम 3 को बहुत बड़े लेवल पर तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2022 21:28 IST
ख़ास बातें
  • फिरोज नाडियाडवाला की फिल्म वेलकम 3 की तैयारियां शुरू
  • फिल्म वेलकम 3 में होगा देशभक्ति, एक्शन और इमोशन का डोज
  • फिरोज नाडियाडवाला की फिल्म वेलकम 3 में होगा जबरदस्त एक्शन

फिरोज नाडियाडवाला ने कहा उनकी फिल्म में कॉमेडी के साथ देशभक्ति का डोज भी होगा।

Welcome 3 : आपको फ‍िल्‍म वेलकम याद है? अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर, नाना पाटेकर और परेश रावल जैसे सितारों से सजी फ‍िल्‍म ने सिनेमाघरों में धमाल मचाया था। आज भी लोग उस कॉमेडी फ‍िल्‍म को देखते हैं। फिल्म ने ऐसी सफलता देखी कि मेकर्स ‘वेलकम बैक' के साथ दोबारा हाजिर हुए, जिसे दर्शकों ने वैसा ही प्‍यार दिया। फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने अब वेलकम 3 की भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
 
कॉमेडी फिल्मों में पॉपुलर फिल्म वेलकम के अगले सीक्वल यानी वेलकम 3 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्टों के अनुसार, फिरोज नाडियाडवाला ने इस फिल्म को लेकर अपने प्लान और टाइटल तैयार कर लिए हैं। उन्होंने अपने प्लान में बताया है कि वह वेलकम 3 को बहुत ही ग्रैंड बनाने वाले हैं। साथ ही वह इस फिल्म में देशभक्ति, एक्शन और इमोशन का तड़का भी लगाने वाले हैं।

फिल्म की कहानी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, ‘वेलकम टू द जंगल' में शानदार कॉमेडी और एंटरटेनमेंट होगा। लेकिन इसके साथ ही फिल्म में मिलिट्री एक्शन को भी दिखाया जाएगा।' आगे उन्होंने कहा कि इसमें एक्शन बहुत ज्यादा होगा, जिसके लिए हम एक हेलिकॉप्टर यूज करने वाले हैं। उन्‍होंने कहा कि इंडियन सिनेमा में अभी तक इस तरह का एक्शन नहीं देखा गया है।
 
फिल्म की शूटिंग की लोकेशन के बार में उन्होंने कहा कि इसे या तो जम्मू या कश्मीर या यूरोप के कुछ हिस्सों में शूट किया जाएगा। जहां घने जंगल हैं। फिरोज ने कहा कि फिल्म को इतने बड़े स्केल पर बनाने के बावजूद वह इसकी स्क्रिप्ट और दूसरे फैक्टर्स को इग्नोर नहीं करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि पैसों से एक बड़ी फिल्म तो बनाई जा सकती है, मगर एक बेस्ट फिल्म बनाने में कोई मदद नहीं मिलती है और वह बेस्ट फिल्म बनाना चाहते हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.