Tiger 3 Box Office Collection Day 2 : सलमान खान की फ‍िल्‍म 2 दिन में 50 करोड़ के पार! जानें पूरी डिटेल

Tiger 3 Box Office Collection Day 2 : आंकड़े अनुमान जता रहे हैं कि फ‍िल्‍म का सेकंड डे कलेक्‍शन इसे दो दिन में 50 करोड़ कमाने वाली फ‍िल्‍म बना देगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 नवंबर 2023 14:27 IST
ख़ास बातें
  • टाइगर 3 बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कर रही अच्‍छी कमाई
  • पहले दिन 44 करोड़ से ज्‍यादा कारोबार
  • दूसरे दिन भी 13 करोड़ से ज्‍यादा कमाई का अनुमान

Tiger 3 ने भारत में पहले दिन 44.5 करोड़ रुपये (रफ डेटा) की कमाई की है।

Tiger 3 Box Office Collection Day 2 : सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्‍टारर फ‍िल्‍म टाइगर-3 (Tiger 3) बॉक्‍स ऑफ‍िस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारत में इस फ‍िल्‍म ने रिलीज के पहले दिन उम्‍मीद से ज्‍यादा कलेक्‍शन हासिल किया है। Tiger 3 दिवाली पर रिलीज हुई सबसे बड़ी फ‍िल्‍मों में एक बन गई है। आंकड़े अनुमान जता रहे हैं कि फ‍िल्‍म का सेकंड डे कलेक्‍शन इसे दो दिन में 50 करोड़ कमाने वाली फ‍िल्‍म बना देगा। टाइगर-3 की कमाई से जुड़े सभी लेटेस्‍ट अपडेट जानते हैं इस रिपोर्ट में। 

इंडस्‍ट्री ट्रैकर sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, Tiger 3 ने भारत में पहले दिन 44.5 करोड़ रुपये (रफ डेटा) की कमाई की है। फ‍िल्‍म के हिंदी वर्जन ने 43.2 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि तेलेगु वर्जन ने 1.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। तमिल वर्जन ने भी कलेक्‍शन से करीब 15 लाख रुपये जुटाए हैं। पहले कहा गया था कि फ‍िल्‍म डे वन पर करीब 40 करोड़ रुपये कमा सकती है। 

वहीं, Tiger 3 के Day 2 कलेक्‍शन की बात की जाए, तो sacnilk का अनुमान है कि यह फ‍िल्‍म भारत में करीब 13.5 करोड़ रुपये कमा सकती है। यह शुरुआती अनुमान है। आंकड़ों में फेरबदल हो सकता है। गैजेट्स 360 कलेक्‍शन की पुष्टि नहीं करता। 

कलेक्‍शन की इन आंकड़ों की पुष्टि होती है तो सलमाल की फ‍िल्‍म महज 2 दिनों में बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कमाई की हाफ सेंचुरी लगा लेगी। फ‍िल्‍म का भारत में कारोबार 58 करोड़ रुपये हो जाएगा। बॉलीवुड में फिल्में, त्‍योहारों के एक-दो दिन पहले या बाद में रिलीज होती रही हैं, लेकिन दिवाली वाले दिन पहली बार कोई बड़ी फिल्म आई है। 

टाइगर-3 को ‘बैंड बाजा बारात' फेम मनीष शर्मा ने निर्देशित किया है। यशराज फ‍िल्‍म्‍स की इस मूवी में सलमान खान मुख्‍य भूमिका में हैं। उनके अपोजिट दिखाई दे रही हैं कैटरीना कैफ। इमराश हाशमी इस फ‍िल्‍म में विलेन के रोल में हैं। टाइगर-3 से पहले इस फ‍िल्‍म के ‘टाइगर' और ‘टाइगर जिंदा है' वर्जन रिलीज हो चुके हैं।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  2. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  3. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  5. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  6. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  7. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  8. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  9. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  10. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.