The Family Man 3 रिलीज डेट : नए मिशन पर निकलेंगे श्रीकांत तिवारी! सस्‍पेंस, थ्रिलर, एक्‍शन से आएगा रोमांच

The Family Man 3 : ‘द फैमिली मैन’ की रिलीज डेट, कहानी और स्‍टार कास्‍ट पर अबतक मिली जानकारी हम आपसे शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 नवंबर 2022 15:24 IST
ख़ास बातें
  • तीसरा पार्ट (The Family Man 3) नॉर्थ-ईस्‍ट पर फोकस्‍ड हो सकता है
  • इस सीरीज पर चल रहा है काम
  • एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी द फैमिली मैन

The Family Man 3 : कुछ समय पहले ही ‘द फैमिली मैन’ के निर्माता राज और डीके ने बताया था कि तीसरे सीजन पर धीरे-धीरे और लगातार काम चल रहा है।

एमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) की पॉपुलर सीरीज ‘द फैमिली मैन' (The Family Man) के दो सीजन अबतक स्‍ट्रीम हुए हैं। दोनों ही सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया। दूसरे सीजन का अंत भी एक ट्विस्‍ट के साथ हुआ था, जो यह इशारा देता है कि ‘द फैमिली मैन' का तीसरा पार्ट (The Family Man 3) नॉर्थ-ईस्‍ट पर फोकस्‍ड हो सकता है। फैंस यह जानने को उत्‍सुक हैं कि सीरीज के तीसरे भाग में श्रीकांत तिवारी यानी मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) किस मिशन को पूरा करने वाले हैं। ‘द फैमिली मैन' की रिलीज डेट, कहानी और स्‍टार कास्‍ट पर अबतक मिली जानकारी हम आपसे शेयर कर रहे हैं।     

कुछ समय पहले ही ‘द फैमिली मैन' के निर्माता राज और डीके ने बताया था कि तीसरे सीजन पर धीरे-धीरे और लगातार काम चल रहा है। राज और डीके ने एक इमेज शेयर की थी, जिसमें सीरीज से जुड़ी क्रू टीम और मनोज बाजपेयी दिखाई दे रहे थे। ‘द फैमिली मैन' में मनोज बाजपेयी के अलावा शारिब हाशमी, प्रियमणि, श्रेया धनवंतरी और शरद केलकर नजर आ चुके हैं। दूसरे सीजन में साउथ की एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु दिखाई दे थीं। तीसरे सीजन में कुछ नए चेहरों की एंट्री कहानी की डिमांड को देखते हुए हो सकती है।
Advertisement

The Family Man 3 की रिलीज डेट पर अनुमान लगाना अभी बेमानी होगा, क्‍योंकि राज और डीके बता चुके हैं कि काम चल रहा है। यह कहा जा रहा था कि फैमिली मैन के तीसरे सीजन को इस साल के आखिर तक रिलीज किया जा सकता है, लेकिन शायद ही ऐसा हो। सीरीज की शूटिंग और प्रोडक्‍शन से जुड़ी डिटेल आना अभी बाकी है। यही नहीं, एमेजॉन प्राइम इस साल के आखिर तक मिर्जापुर 3 को रिलीज कर सकता है, जाहिर है दो बड़ी और पॉपुलर सीरीज की रिलीज के बीच अंतर रखने की कोशिश प्राइम वीडियो की ओर से की जाएगी। 
 
इस साल की शुरुआत में एमेजॉन प्राइम ने नई सीरीज और सीक्‍वल्‍स को लेकर जानकारी दी थी। इसमें लगभग 42 शो शामिल थे और ‘द फैमिली मैन 3' भी लिस्‍ट में था। ऐसे में हम यह उम्‍मीद कर सकते हैं कि इस साल के एकदम आखिर में या अगले साल की पहली छमाही में ‘द फैमिली मैन' का नया सीजन स्‍ट्रीम हो सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.