'थैंक गॉड' में अजय देवगन का जादू भी फेल, दूसरे दिन इतनी घट गई फिल्म की कमाई! थियेटर में सोते दिखे लोग

थैंक गॉड फिल्म की दूसरे दिन की कमाई महज़ 6 करोड़ रुपये के आसपास सिमट गई।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2022 11:55 IST
ख़ास बातें
  • थैंक गॉड फिल्म का दो दिन का टोटल कलेक्शन 14 करोड़ के करीब हो गया है।
  • तीसरे दिन भी फिल्म के लिए कुछ कमाल करने की उम्मीद नहीं दिख रही है।
  • क्रिटिक्स से फिल्म को काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं।

क्रिटिक्स भी मान रहे हैं कि थैंक गॉड में अजय देवगन जैसे बड़े स्टार्स का जादू भी नहीं चल पाया।

अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की थैंक गॉड दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब होती नहीं दिख रही है। फिल्म के रिलीज के दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। कलेक्शन में 25 प्रतिशत की कमी बता रही है कि अजय देवगन का जादू भी फिल्म से दर्शकों से नहीं जोड़ पा रहा है। दिवाली मौके पर रिलीज करने का फायद फिल्म को जरूर मिला लेकिन दूसरे दिन फिल्म फीकी पड़ने लगी। मेकर्स को उम्मीद थी कि दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 

थैंक गॉड फिल्म की दूसरे दिन की कमाई महज़ 6 करोड़ रुपये के आसपास सिमट गई। पहले दिन जहां इसने 8.10 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं दूसरे दिन कलेक्शन में 25 से 30 प्रतिशत की कमी आ गई। तुलनात्मक रूप से अक्षय कुमार की रामसेतु का कलेक्शन भी इतना ही नीचे आया लेकिन कमाई के मामले में अक्षय कुमार अजय देवगन पर भारी पड़े। दूसरे दिन अक्षय की फिल्म ने अजय देवगन की फिल्म से लगभग 6-8 करोड़ रूपये की ज्यादा कमाई की। रिलीज के बाद भी फेस्टिव सीजन की छुट्टियां रहीं लेकिन उसका उतना फायदा थैंक गॉड को नहीं मिल पाया जितने कि उम्मीद की जा रही थी। क्रिटिक्स भी मानते हैं कि बड़े स्टार्स होने के बावजूद फिल्म कोई कमाल नहीं कर पा रही है। 

थैंक गॉड फिल्म का दो दिन का टोटल कलेक्शन 14 करोड़ के करीब हो गया है। तीसरे दिन भी फिल्म के लिए कुछ कमाल करने की उम्मीद नहीं दिख रही है। हालांकि क्रिटिक्स से फिल्म को काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं, लेकिन जनता का प्यार इतना नहीं मिलता दिख रहा है। फिल्म के ट्रेलर को भी अच्छा रेस्पॉन्स मिला था। अजय देवगन के अलावा फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुलप्रीत सिंह भी हैं। फिल्म में नोरा फतेही का एक आइटम सॉन्ग भी है जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया और गाना सबकी जुबान पर चढ़ गया। बावजूद इसके फिल्म हिट नहीं हो सकी। ट्विटर पर सुमित प्रजापति नामक एक यूजर ने थियेटर के अंदर का वीडियो शेयर किया है जिसमें लोग सोते हुए नजर आ रहे हैं।

थैंक गॉड फिल्म की कहानी
थैंक गॉड एक फैमिली ड्रामा फिल्म है जिसमें लीड रोल में अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। सिद्धार्थ का कैरेक्टर एक बिजनेसमैन अयान का है, जो पैसे से बहुत प्यार करता है। फिर कुछ ऐसा होता है कि अयान का बिजनेस ठप पड़ जाता है और वह भारी कर्जदार हो जाता है। यहां तक कि उसे अपने घर को बेचने की नौबत आ जाती है। इस बीच अयान का एक्सीडेंट हो जाता है और वह अपने आपको यमलोक में पाता है। यहां उसकी मुलाकात चित्रगुप्त से होती है। वह अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाता है तो अजय देवगन कहते हैं कि इसे अमेजन प्राइम के जमाने में दूरदर्शन देखना है। ऐसे ही कुछ गुदगुदाते डायलॉग्स के साथ फिल्म आगे बढ़ती है। क्या अयान जिन्दगी और मौत के खेल के बीच चित्रगुप्त के दिए टास्क पूरा कर पाता है, यही फिल्म की कहानी है। थैंक गॉड की लागत की बात करें यह फिल्म 70 करोड़ रुपये के बजट में बनी है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.