Stree 2 Box Office Collection Day 3: 135 करोड़ के पार पहुंची 'स्त्री-2', जानें तीन दिनों का कलेक्शन

Stree 2 में दिखाया गया है कि कैसे सरकटा अब चंदेरी के लोगों को अपना शिकार बना रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 अगस्त 2024 15:10 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म ने तीसरे दिन 43 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।
  • भारत में अभी तक की कमाई 135 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच चुकी है।
  • फिल्म 15 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज हुई थी।

Stree 2 फिल्म 15 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज हुई थी।

अमर कौशिक निर्देशित हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री-2 (Stree 2) बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म की रिलीज को तीन दिन पूरे हो चुके हैं। इसकी रिलीज का आज चौथा दिन है। फिल्म ने ओपनिंड डे से पहले स्पेशल स्क्रीनिंग में ही 8.5 करोड़ रुपये कमा डाले थे। उसके बाद रिलीज होते ही यह एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है। आइए जानते हैं फिल्म की तीसरे दिन की कमाई कितनी रही और अब तक फिल्म ने कुल कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 

Stree 2 Box Office Collection Day 3: Sacnilk के आंकड़े कहते हैं कि फिल्म ने तीसरे दिन 43 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। तीसरे दिन के नेट कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने 43.5 करोड़ रुपये खाते में जोड़े। इस तरह से फिल्म की तीन दिनों की भारत में अभी तक की कमाई 135 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच चुकी है। फिल्म को आज ज्यादा फायदा मिल सकता है क्योंकि वीकेंड का आज आखिरी दिन है और रविवार भी है। चौथे दिन का कलेक्शन कैसा रह सकता है, इसका अनुमान भी आपको बता देते हैं। 

Stree 2 Box Office Collection Day 4: स्त्री 2 के चौथे दिन के अनुमानित कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 18.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। ये अनुमानित आंकड़े हैं और सटीक आंकड़े दिन खत्म होने तक ही जारी किए जाएंगे। रविवार की छुट्टी के दिन दर्शकों की ज्यादा भीड़ फिल्म देखने के लिए उमड़ सकती है। अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म चौथे दिन 50 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन भी कर सकती है। 

Stree 2 में दिखाया गया है कि कैसे सरकटा अब चंदेरी के लोगों को अपना शिकार बना रहा है। वह स्त्री बनकर लोगों से मदद मांगता है। फिल्म में कई स्टार्स की सरप्राइज एंट्री भी आपको देखने को मिलेगी। अक्षय कुमार, तमन्ना भाटिया और वरुण धवन जैसे स्टार्स बीच में आकर दर्शकों का रोमांच बढ़ाते नजर आ रहे हैं। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 2018 में आई फिल्म स्त्री का दूसरा भाग है। फिल्म 15 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज हुई थी। पहले ही दिन में फिल्म ने 76 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर रिकॉर्ड सेट कर दिया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  2. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  6. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  7. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  8. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  9. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  10. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.