21 साल में 11 फिल्में देने वाले एस एस राजामौली हैं बॉक्सऑफिस के बाहुबली! सभी फिल्में है सुपरहिट

2015 में एस एस राजामौली की वह फिल्म आई जिसने साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड को भी उनका फैन बना दिया। यह फिल्म थी बाहुबली।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 नवंबर 2022 21:28 IST
ख़ास बातें
  • एस एस राजमौली बन चुके हैं फिल्म की सफलता की गारंटी
  • 21 साल में बनाई 11 फिल्में, 2001 में आई थी पहली फिल्म
  • अब तक एक भी फिल्म नहीं है फ्लॉप

2015 में एस एस राजामौली की बाहुबली फिल्म आई जिसने साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड को भी उनका फैन बना दिया।

साउथ सिनेमा के जाने माने डायरेक्टर एस एस राजामौली अब उन निर्देशकों में शुमार हो गए हैं जिनका नाम ही फिल्म के चलने के लिए काफी माना जाने लगा है। एस एस राजामौली की एक खास बात ये है कि इन्होंने अब तक गिनती की फिल्में बनाई हैं, लेकिन सभी फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं। इस साल एस एस राजामौली की RRR रिलीज हुई थी। यह फिल्म देश के साथ-साथ विदेशों में भी कमाई के झंडे गाड़ रही है। इस फिल्म का ओवरऑल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1200 करोड़ के पार जा चुका है। 

बाहुबली के डायरेक्टर फिल्में बनाने में भी बाहुबली हैं। अगर फिल्मों से इनके नाते की बात करें तो राजामौली के पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद भी एक निर्देशक और लेखक हैं। आप इनका लोहा मगधीरा, बाहुबली, बजरंगी भाईजान, मणिकर्णिका और थलाइवी जैसी फिल्मों से ही मानने पर मजबूर हो जाएंगे। इन सभी फिल्मों की कहानी केवी विजयेंद्र ने ही लिखी है। कुछ ऐसा ही जादू एस एस राजामौली के डायरेक्शन में भी बसता है जो कि शायद उनके पिता से उनको विरासत में मिला है। एस एस राजामौली ने 21 सालों में केवल 11 फिल्में ही की हैं और ये सभी फिल्में एक से बढ़कर एक हिट रही हैं। हम आपको इनके फिल्मी करियर की एक झलक यहां दिखा रहे हैं। 

Photo Credit: Imdb

डायरेक्शन की शुरुआत एस एस राजामौली ने टीवी सीरियल्स के साथ की थी। उसके बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद इनका पहला प्रोजेक्ट था 'स्टूडेंट नम्बर 1', जो कि एक सुपरहिट फिल्म रही है। 2001 में आई इस फिल्म में जूनियर एनटीआर हीरो के रोल में थे। उसके बाद राजमौली ने 2003 में सिम्हाद्रि बनाई। इसमें भी मेन हीरो जूनियर एनटीआर थे। उसके बाद इनकी साई और छत्रपति आई। ये दोनों फिल्में भी सुपरहिट रहीं। छत्रपति में प्रभास लीड रोल में थे। 
Advertisement

2006 में एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी विक्रमरकुड्डू आई जिसने बॉक्स ऑफिस फिर तहलका मचाया। यह फिल्म इतनी सफल रही कि इसका रीमेक बॉलीवुड में भी बना। राउडी राठौर नाम से फिल्म हिंदी में बनी और यहां भी सुपरहिट रही। उसके बाद 2007 में यमदोंगा फिल्म आई जो एक और सुपरहिट थी। एस एस राजमौली की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक मगधीरा को इन्होंने 2009 में बनाया था। उसके बाद इनकी मर्यादा रमन्ना (2010) और ईगो (मक्खी) 2012 में आई। ये दोनों फिल्में भी कमाई के मामले में तूफान साबित हुईं।

बाहुबली फिल्म 2015 की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म रही है
Photo Credit: Twitter/Bahubali Movie

उसके बाद 2015 में एस एस राजामौली की वह फिल्म आई जिसने साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड को भी उनका फैन बना दिया। यह फिल्म थी बाहुबली। फिल्म की सफलता की कहानी किसी से छुपी नहीं है। यह फिल्म देश-विदेशों में काफी दिनों तक छाई रही। फिल्म इतनी बड़ी हिट थी कि 2017 में इसका दूसरा पार्ट आया जिसने बॉक्स ऑफिस पर फिर से तहलका मचाया। अब लगभग 5 साल बाद उनकी RRR आई है। फिल्म 2022 की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार है। इसकी कमाई का रथ अभी भी आगे बढ़ता ही जा रहा है। इस फिल्म ने रिलीज के दो दिनों के भीतर ही 580 करोड़ रुपये कमा लिए थे। 
Advertisement

इस तरह से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एस एस राजामौली अब फिल्मों के चलने की जैसे गारंटी बन गए हैं। इन्होंने 21 साल के करियर में ये चुनिंदा फिल्में ही की हैं लेकिन हर फिल्म सफलता की अपनी ही एक कहानी कहती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  2. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  3. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  5. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
  6. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  7. Redmi खेल रहा है बड़ा खेल! 12,000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी, 14,000mAh पर भी काम
  8. ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
  9. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
  10. Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.