Mrs. World 2022: खत्म हुआ भारत का 21 साल का इंतजार, सरगम कौशल ने जीता Mrs. World 2022 खिताब

भारत ने मिजेस वर्ल्ड का टाइटल अपने नाम करा लिया है। इवेंट में जूरी पैनल- सोहा अली खान, विवेक ऑबरॉय, मोहम्मद अजहरूद्दीन, डिजाइनर मासूम मेवावाला और पूर्व मिजेस वर्ल्ड अदिती गोवित्रिकर ने 51 कंटेस्टेंट्स में से इस खिताब के लिए, सरगम कौशल को चुना।

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2022 09:35 IST
ख़ास बातें
  • मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब सरगम कौशल ने अपने नाम करा लिया है
  • भारत ने 21 साल बाद ये खिताब अपने नाम कराया
  • 21 साल पहले अदिति गोवित्रिकर ने ये ताज पहना था

मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम कर सरगम कौशल ने भारत का मान बढ़ा दिया।

Mrs. World 2022: अब जाकर 21 साल का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। भारत ने मिजेस वर्ल्ड का टाइटल अपने नाम करा लिया है। अमेरिका में आयोजित मिसेज वर्ल्ड 2022 का ये खिताब सरगम कौशल के नाम से जुड़ गया है। ये मोमेंट सभी के लिए काफी भावुक रहा। इवेंट में जूरी पैनल- सोहा अली खान, विवेक ऑबरॉय, मोहम्मद अजहरूद्दीन, डिजाइनर मासूम मेवावाला और पूर्व मिजेस वर्ल्ड अदिती गोवित्रिकर ने 51 कंटेस्टेंट्स में से इस खिताब के लिए, सरगम कौशल को चुना। इस खिताब के अनाउंसमेंट के साथ ही सरगम काफी भावुक नजर आईं।
 
मिसेज वर्ल्ड 2022 का आयोजन अमेरिका में किया गया। वहीं इवेंट में कई बड़े सितारे नजर आए। जब 21 साल बाद भारत ने ये खिताब जीता तो सरगम कौशल की आंखें खुशी से नम नजर आईं। इस इवेंट का एक वीडियो शेयर किया गया जिसमें आप देख सकते हैं कि किस तरह ताज पहन कर सरगम ने भारत का नाम रौशन किया। साथ ही वो काफी इमोशनल भी नजर आईं।
Advertisement
   

आपको बता दें 21 साल पहले अदिति गोवित्रिकर ने ये ताज पहन कर भारत का मान बढ़ाया था। अदिति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सरगम को बधाई देते हुए लिखा, ‘इस जर्नी का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। 21 साल बाद ताज वापिस आ गया है। आपको बहुत बधाई।‘
Advertisement
 
मिसेज वर्ल्ड का टाइटल जीतने वाली सरगम जम्मू कश्मीर की हैं। वह एक मॉडल और एक टीचर भी हैं। सरगम की शादी साल 2018 में हुई थी। उनके पति इंडियन नेवी के लिए काम करते हैं। शादी के बाद ही ये खिताब जीतने का सपना उन्होंने देखा था। और फिर अपने सपने को साकार करने के लिए उन्होंने मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
 
मिसेज इंडिया वर्ल्ड एक तरह का ब्यूटी पेजेंट है, जिसमें सिर्फ शादीशुदा महिलाएं ही हिस्सा ले सकती हैं। इसकी शुरूआत साल 1984 में हुई थी। पहले इस खिताब का नाम वुमन ऑफ द वर्ल्ड था। जिसके चार साल बाद यानी 1988 से इसे मिसेज वर्ल्ड के रूप में जाना गया।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  2. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  3. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  4. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  6. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  7. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  8. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  9. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  10. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.