19 साल बाद OTT पर रिलीज हुई अमिताभ बच्‍चन, रानी मुखर्जी की फ‍िल्‍म Black, कहां देखें? जानें

Black Film OTT : फ‍िल्‍म ब्‍लैक को नेटफ्लिक्‍स (Black on Netflix) पर स्‍ट्रीम किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 फरवरी 2024 13:02 IST
ख़ास बातें
  • फ‍िल्‍म ब्‍लैक 19 साल बाद ओटीटी पर आई
  • संजय लीला भंसाली ने निर्देशित की थी ब्‍लैक
  • अमिताभ और रानी मुखर्जी थे लीड रोल में

फ‍िल्‍म ब्‍लैक एक शिक्षक और उसकी बहरी-नेत्रहीन स्‍टूडेंट की मार्मिक कहानी है।

Photo Credit: Video Grab

Black Film OTT : संजय लीला भंसाली की मास्‍टरपीस कही जाने वाली फ‍िल्‍म ‘ब्‍लैक' (Black) लंबे अंतराल के बाद ओटीटी पर आ गई है। साल 2005 में रिलीज हुई इस फ‍िल्‍म में मुख्‍य भूमिका निभाई थी अमिताभ बच्‍चन और रानी मुखर्जी ने। फ‍िल्‍म को क्रिटिक्‍स से जबरदस्‍त सराहना मिली थी। ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी प्रशंसकों ने फ‍िल्‍म को पसंद किया था। एकदम अलग सब्‍जेक्‍ट होने के बावजूद ब्‍लैक ने सिनेमाघरों में अच्‍छी कमाई की थी। दर्शक काफी साल से फ‍िल्‍म के ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्‍म हो गया है।  

फ‍िल्‍म ब्‍लैक को नेटफ्लिक्‍स (Black on Netflix) पर स्‍ट्रीम किया जा सकता है। याद रहे कि संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज हीरामंडी (Heeramandi) भी नेटफ्लिक्‍स पर आएगी, जिसका फर्स्‍ट टीजर मेकर्स ने कुछ दिनों पहले रिवील किया है। 
Advertisement

फ‍िल्‍म ब्‍लैक एक शिक्षक और उसकी बहरी-नेत्रहीन स्‍टूडेंट की मार्मिक कहानी है। इसकी ओटीटी रिलीज की जानकारी शेयर करते हुए अभिनेता अमिताभ बच्‍चन ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि ब्लैक को रिलीज हुए 19 साल हो गए हैं। आज हम नेटफ्लिक्स पर इसकी पहली डिजिटल रिलीज का जश्न मना रहे हैं! देबराज और मिशेल की यात्रा हम सभी के लिए एक प्रेरणा रही है। 
 

ब्‍लैक में अमिताभ बच्‍चन ने देबराज सहाय नाम के टीचर का रोल प्‍ले किया था। वह बहरी और नेत्रहीन महिला मिशेल मैकनेली (रानी मुखर्जी) को शिक्षित करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर देता है। ब्‍लैक को ना सिर्फ दर्शकों ने सराहा, बल्कि सम्‍मान से भी इस फ‍िल्‍म को नवाजा गया। ब्‍लैक को 11 फ‍िल्‍मफेयर अवॉर्ड मिले थे, जो उस वक्‍त एक रिकॉर्ड था। तीन राष्‍ट्रीय पुरस्‍कारों से भी इस फ‍िल्‍म को नवाजा गया। इनमें बेस्‍ट फीचर फ‍िल्‍म इन हिंदी और बेस्‍ट ऐक्‍टर का अवॉर्ड शामिल है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.