तलाक नहीं लेंगे सानिया मिर्जा-शोएब मलिक, लोग बोले- पब्लिसिटी स्टंट! टॉक शो करेंगे होस्ट

सोशल मीडिया पर लोगों का मिक्स रिएक्शन देखने को मिल रहा है। कई लोगों ने तो इसे पब्लिसिटी स्टंट तक कह दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 नवंबर 2022 19:51 IST
ख़ास बातें
  • सानिया-शोएब ने अपने नए टॉक शो का ऐलान किया है
  • द मिर्जा मलिक शो में नजर आएंगे सानिया-शोएब
  • तलाक की खबरों पर दोनों में से किसी ने नहीं तोड़ी है चुप्पी

सानिया और शोएब के तलाक की खबरों को सोशल मीडिया पर कहा जा रहा पब्लिसिटी स्टंट

Photo Credit: Instagram/Urduflixofficial

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और क्रिकेटर शोएब मलिक के तलाक की खबरें पिछले कई दिनों से हंगामा मचा रही हैं। अब इस कपल ने इस बीच एक अनाउंसमेंट कर सबको हैरान कर दिया है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर माजरा क्या है। पाकिस्तानी मीडिया की ओर से हाल ही में ऐसी खबरें आईं थीं कि सानिया और शोएब तलाक लेने जा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में तो तलाक हो जाने की बातें तक ही जाने लगी थीं। लेकिन अभी तक सानिया और शोएब की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। 

तलाक की बात कितनी सच है, अभी यह गुत्थी सुलझी भी नहीं थी कि सानिया और शोएब ने एक बड़ा अनाउंसमेंट कर दिया है। जिससे मीडिया और इन दोनों के फैंस हैरान रह गए हैं। सानिया और शोएब एक शो लेकर आ रहे हैं। यह एक टॉक शो होगा जिसमें दोनों ही दिखाई देंगे। उर्दूफ्लिक्स पर इस शो का एक पोस्टर भी शेयर किया गया है। यानी कि शो ऑफिशिअल रूप से कंफर्म हो गया है।
 


द मिर्जा मलिक शो के पोस्टर की खास बात ये है कि सानिया और शोएब इस पोस्टर में एक परफेक्ट कपल की तरह नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर मीडिया इनकी तलाक की खबरों से भरा पड़ा है। इन दोनों के बीच आई दरार की वजह पाकिस्तानी मॉडल आयशा ओमार को माना जा रहा है। शोएब मलिक ने आयशा के साथ एक बोल्ड फोटोशूट करवाया था। उसके बाद से ही इस बात पर चर्चा चलने लगी थी कि क्या आयशा और शोएब के बीच इससे ज्यादा नजदीकियां भी हैं। 

Advertisement
ऐसे में सोशल मीडिया पर लोगों का मिक्स रिएक्शन देखने को मिल रहा है। कई लोगों ने तो इसे पब्लिसिटी स्टंट तक कह दिया है। लोग कह रहे हैं कि सितारे अक्सर अपनी फिल्मों और दूसरे प्रोजेक्ट्स को हाइलाइट करने के लिए इस तरह के स्टंट करते रहते हैं। उधर, सानिया और शोएब की ओर से तलाक की बात पर न तो कोई टिप्पणी की गई है और न ही इस बात की अधिकारिक पुष्टि ही हुई है। लेकिन शोएब मलिक द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई हालिया तस्वीर को देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता है कि दोनों के बीच में तलाक जैसा कुछ चल रहा हो। 

इन सब पहलुओं को देखकर तो यही कहा जा सकता है कि दोनों के तलाक की खबरें केवल मीडिया मसाला ही साबित हो सकती हैं। हालांकि, द मिर्जा मलिक शो के बारे में शोएब मलिक एक बार पहले भी खुलासा कर चुके हैं। इसी साल मार्च में उन्होंने इस शो के बारे में बताया था। तलाक की बात में कितनी सच्चाई है, यह तभी पता चलेगा जब सानिया या शोएब इस बारे में चुप्पी तोड़ते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.