Billi Billi: रिलीज हुआ सलमान खान की अपकमिंग फिल्म का 'बिल्ली बिल्ली' सॉन्ग, 10 घंटे में 85 लाख बार देखा गया

गुरुवार को सलमान खान की अपकमिंग फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan के 'Billi Billi' सॉन्ग का वीडियो रिलीज किया गया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 मार्च 2023 22:10 IST
ख़ास बातें
  • इस सॉन्ग का ऑडियो ऑनली वर्जन सोमवार को रिलीज किया गया था
  • वीडियो को मात्र 10 घंटों में 85 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका था
  • गाने में सलमान खान अपने अतरंगी डांस स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं
बीते सोमवार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का लेटेस्ट ट्रैक 'बिल्ली बिल्ली' का ऑडियो ऑनली वर्जन रिलीज किया गया था और रिलीज के बाद से ही गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है। आज, 2 मार्च को जी म्यूजिक कंपनी ने इस सॉन्ग का वीडियो भी रिलीज कर दिया है, जिसमें सलमान खान अपने टिपिकल स्टाइल में नाचते नजर आ रहे हैं। इस गाने को सुखबीर ने गाया और कंपोज किया है। 

Zee Music Company ने गुरुवार को अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan के 'Billi Billi' सॉन्ग का वीडियो भी रिलीज कर दिया है। इस सॉन्ग का ऑडियो ऑनली वर्जन सोमवार को रिलीज किया गया था, जिसे अभी 17 लाख व्यूज मिल चुके हैं, लेकिन इस सॉन्ग के वीडियो को मात्र 10 घंटों में 85 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इस गाने में भी सलमान खान अपने अतरंगी डांस स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं। सलमान अकसर अपने डांस नंबर में कुछ ऐसे स्टेप्स करते हैं, जो समय के साथ ट्रेंड बन जाते हैं। इस गाने में पूजा हेगड़े भी हैं। गाने के जरिए फिल्म के कलाकारों को भी इंट्रोड्यूस किया गया है, जिनमें वेंकटेश, भूमिका चावला, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर शामिल हैं। ऐसा पहली बार है जब सुखबीर ने सलमान खान के लिए गाना गाया और कंपोज किया है।

12 फरवरी को Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan का पहला सॉन्ग 'Naiyo Lagda' रिलीज हुआ था, जिसे अभी तक 6.7 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस सॉन्ग को कमाल खान और पलक मुच्छल ने गाया है और म्यूज हिमेश रेशमिया ने दिया है। गाने के बोल शब्बीर एहमद ने लिखे हैं।
Advertisement

सलमान खान द्वारा निर्मित, सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन की 'किसी का भाई किसी की जान' को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होने वाली है। कास्ट की बात करें, तो फिल्म में आपको सलमान खान के साथ वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर देखने को मिलेंगे।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.