Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani box office collection Day 1: पहले ही दिन Rocky Aur Rani ने 11.10 करोड़ के साथ मचाया धमाल!

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जुलाई 2023 16:06 IST
ख़ास बातें
  • बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग के साथ आगे बढ़ रही है फिल्म
  • फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 11.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • इसने पहले दिन दुनियाभर में 22 करोड़ रुपये की कमाई की है

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में हैं।

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani box office collection Day 1: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग के साथ आगे बढ़ रही है। फिल्म ने पहले ही दिन करोड़ों रुपये का कारोबार किया है। करण जौहर निर्देशित यह फिल्म 28 जुलाई, यानि कि बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। आईए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितना कारोबार किया और दूसरे दिन इसका अनुमानित क्लेक्शन कितना हो सकता है। 

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन प्रभावित करने वाला है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 11.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। Sacnilk के अनुसार फिल्म ने भारत में कुल 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, विदेशों में इसने 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन देखें तो इसने पहले दिन दुनियाभर में 22 करोड़ रुपये की कमाई की है जो कि एक अच्छा आंकड़ा बनता है। देखें इस फिल्म का मजेदार ट्रेलर- 
 

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की स्टोरी (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Story)

फिल्म में एक लड़का रॉकी रंधावा (रणवीर सिंह) है जो मिठाई वाले बिजनेसमैन का वारिस है लेकिन पढ़ाई लिखाई से उसका वास्ता नहीं है। वहीं दूसरी ओर एक लड़की रानी चटर्जी (आलिया भट्ट) है जो एक न्यूज एंकर और एक पढ़े लिखे बंगाली परिवार से आती है। रानी के पिता एक कथक डांसर हैं। रॉकी के दादा की याद्दाश्त गई हुई है जिसे वो रानी की मदद से वापस लाने की कोशिश करता है। दोनों में प्यार हो जाता है लेकिन फिर परिवारों में दूर तक मेल न होने वजह से समस्या खड़ी हो जाती है। तय किया जाता है कि दोनों परिवारों को मनाने के लिए तीन महीने रॉकी रानी के घर रहेगा और ऐसे ही रानी तीन महीने रॉकी के घर रहेगी। इस अदला-बदली में उनके प्यार का क्या अंत होता है, यही फिल्म का सस्पेंस है। 

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। उनका साथ दे रहे हैं धर्मेंद्र, अंजलि आनंद, प्रीति जिंटा, और शाबाना आजमी जैसे दिग्गज कलाकार। फिलहाल बॉलीवुड में रॉकी और रानी की इस प्रेम कहानी को टक्कर देने के लिए दूसरी कोई फिल्म मौजूद नहीं है, जिसका फायदा मूवी का बखूबी मिल रहा है। हां लेकिन, हॉलीवुड की फिल्म ओेपेनहाइमर से फिल्म को कंपीटिशन मिल रहा है। अब देखना होगा कि पहले वीकेंड में फिल्म कितना कलेक्शन कर पाती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.