एक्ट्रेस रवीना टंडन ने टाइगर के पास जाकर शूट किया वीडियो? अब होगी जांच

टाइगर के ज्यादा करीब जाने के मामले में रवीना से पूछताछ की जा सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 नवंबर 2022 21:32 IST
ख़ास बातें
  • प्रबंधन के अनुसार, रवीना ने रिजर्व के नियमों की अनदेखी की है
  • प्रबंधन जांच रिपोर्ट का कर रहा है इंतजार
  • रवीना टंडन ने किसी भी तरह के नियम को तोड़ने की बात नकारी

रवीना टंडन हाल ही में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में सफारी के लिए गई थीं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीन टंडन, जिन्हें 'मस्त मस्त' गर्ल भी कहा जाता है, एक मुसीबत में पड़ गई हैं। रवीना हाल ही में मध्य प्रदेश में सतपुड़ा के टाइगर रिजर्व में सफारी के लिए गई थीं। वहां पर उन्होंने एक टाइगर की फोटो लेने और वीडियो बनाने की कोशिश की और इसी के कारण वो विवादों में आ गई हैं। एक्ट्रेस के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। रवीना ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी ट्रिप के वीडियो भी शेयर किए थे। बताया जाता है कि रवीना को वाइल्ड लाइफ देखने का बहुत शौक है, अब अपने इसी शौक के कारण वे मुसीबत में पड़ती दिख रही हैं, आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है। 

रवीना टंडन हाल ही में मध्यप्रदेश के भोपाल में घूमने गई थीं। वहां से उन्होंने कई पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली थीं जिनमें वह लोकल फूड को एंजॉय करती दिख रही थीं। साथ ही रवीना टंडन सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में भी गई थीं। रिजर्व में सफारी के दौरान एक टाइगर रवीना के काफी करीब आ गया था और वह उस टाइगर का वीडियो शूट करने लगीं। हालांकि रवीना जीप में सवार थीं। कहा जा रहा है कि टाइगर रवीना के बहुत करीब आ गया था और वह उन पर गुर्राया भी था। इसके कई वीडियो रवीना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। वीडियो पर सवाल उठने लगे कि आखिर रवीना को टाइगर के इतने पास से वीडियो बनाने की इजाजत किसने दी?

आपको बता दें कि रिजर्व पार्क में प्रबंधन कुछ नियम बनाकर रखता है, जिनके मुताबिक पर्यटक जंगली जानवरों के बहुत करीब नहीं जा सकते हैं, उनसे एक निश्चित दूरी बनाकर रखनी होती है। ऐसे में रवीना का टाइगर के इतने पास जाना नियमों का उल्लंघन करने का मामला बन जाता है। इसी को देखते हुए रिजर्व की ओर से रवीना के खिलाफ जांच की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजर्व के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 
वहीं रवीना भी अब इस मामले के लिए जैसे जंग के मूड में आ गई हैं। ट्विटर पर कई लोगों ने उनको सपोर्ट किया है और कहा कि वह इस तरह किसी नियम को नहीं तोड़ सकती हैं।
 

टाइगर के ज्यादा करीब जाने के मामले में रवीना से पूछताछ की जा सकती है। साथ ही अधिकारियों का कहना है कि उनके साथ चल रहे गाइड और जीप के ड्राइवर से भी पूछताछ की जाएगी। इस मामले में जीप ड्राइवर और गाइड को नोटिस भेजे जाने की बात भी सामने आ रही है। वहीं, रवीना ने भी इस मामले में अपनी सफाई दी है। रवीना का कहना है कि टाइगर उनके काफी करीब आ गया था। लेकिन वो बस उसे चुपचाप देखते रहे। उन्होंने इसके अलावा कुछ नहीं किया। वहां पर सब कुछ उन्होंने सीमा में रहकर किया है। 

वहीं, प्रबंधन का कहना है वीडियो में वो बाघ के बिल्कुल पास से वीडियो शूट करती नजर आ रही हैं, ऐसे में वहां पर कोई भी अनहोनी घटना हो सकती थी। जंगली जानवर जैसे बाघ, चीते आदि किसी व्हीकल जैसे जिप्सी आदि के पास आने से विचलित हो सकते हैं और जानलेवा हमला भी कर सकते हैं। ऐेसे में इस तरह की लापरवाही की उम्मीद नहीं की जा सकती है। पर्यटकों से जंगली जानवरों को 20 मीटर की दूरी पर रखने का नियम भी है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्थित है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.