Ranbir Kapoor Animal Scene Leak: एनिमल से फिर लीक रणबीर कपूर का लुक! नया अंदाज़ देख फैंस के उड़े होश!

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की रिलीज डेट (Animal Release Date) 11 अगस्त 2023 है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 जून 2023 15:38 IST
ख़ास बातें
  • एनिमल की रिलीज डेट (Animal Release Date) 11 अगस्त 2023 है।
  • फिल्म के पोस्टर में लम्बे बाल, लम्बी दाढ़ी, खूंखार अंदाज में थे रणबीर।
  • नए लीक में क्लीन शेव लुक के साथ बिल्कुल अलग अवतार में दिखे एक्टर।

संदीप रेड्डी वेंगा निर्देशित 'एनिमल' में रणबीर का यह नया गेटअप फैंस को दीवाना बना रहा है।

रणबीर कपूर बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में गिने जाते हैं जो अपने किरदार को पूरी तरह से जीकर फिल्म में निभाते हैं। उनकी दमदार एक्टिंग के फैंस कायल हो जाते हैं। अब वह अपनी अपकमिंग मूवी एनिमल (Animal) को लेकर चर्चा में है। Animal फिल्म से रणबीर कपूर का लुक हाल ही में T-Series द्वारा अधिकारिक रूप से जारी किया गया था, जिसकी फैंस ने जमकर तारीफ की थी। उनके इस अवतार ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। लेकिन अब उन्होंने फिर से फैंस को हैरान कर दिया। क्योंकि फिल्म में उनका एक और लुक सामने आया है, जो कि पहले वाले लुक से एकदम उलट है। आप भी इसे देखकर चौंक जाएंगे। आइए बताते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी। 

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की रिलीज डेट (Animal Release Date) 11 अगस्त 2023 है। फिल्म के रिलीज में अब लगभग 2 महीने का ही समय बचा रह गया है। लेकिन फिल्म के सेट उनका एक और वीडियो लीक हो गया है जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी  है। उनका यह नया लुक हाल ही में रिलीज किए गए लुक से बिल्कुल हटकर है। फिल्म के पोस्टर में जहां वे लम्बे बाल, लम्बी दाढ़ी, खूंखार अंदाज में नजर आए थे, अब इस नए लीक में क्लीन शेव लुक के साथ बिल्कुल ही अलग दिख रहे हैं। आप भी देखें उनका लीक हुआ ये वीडियो- 

Advertisement
संदीप रेड्डी वेंगा निर्देशित 'एनिमल' में रणबीर का यह नया गेटअप फैंस को दीवाना बना रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक कॉलेज में प्रोफेसर के तौर पर क्लास ले रहे हैं। उन्होंने प्लेन सफेद शर्ट पहनी है और टाई भी लगी है। पीछे ब्लैकबोर्ड भी दिख रहा है। यह वीडियो Twitter पर अपलोड किया गया है। यह दूसरी बार है जब फिल्म से रणबीर का लुक लीक हुआ है। लेकिन रोचक बात इसी में छुपी है। इसके पहले पोस्टर लुक में जहां वे एक खूंखार अपराधी नजर आए थे, इसमें वह एक शिक्षक बने हैं जो जिसका अपराध की दुनिया से दूर दूर तक नाता नहीं सोचा जा सकता है। 

इन दोनों ही लीक से फिल्म की कहानी के बारे में बड़ा क्लू मिलता है। एक तरफ कॉलेज में प्रोफेसर, और दूसरी तरफ हाथ में खून से सनी कुल्हाड़ी लिए एक खूंखार गैंगस्टर! इससे पता चलता है कि फिल्म में उनका किरदार एक जिम्मेदार, शिक्षित नागरिक से एक खूंखार अपराधी में कैसे बदल जाता है। फिल्म काफी रोचक कहानी के साथ आ सकती है। इसमें रणबीर कपूर लीड में हैं जिनके साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना भी महत्वपूर्ण भूमिकाओँ में नजर आने वाले हैं। एक और जबरदस्त बात ये भी है कि फिल्म का क्लैश सनी देओल की गदर-2 (Gadar 2) से होने वाला है। साथ ही रजनीकांत स्टारर 'जेलर' (Jailer) भी इसी के साथ रिलीज हो रही है। ऐेसे में तीनों ही मेगा फिल्मों के बीच कौन सी फिल्म बाजी मारती है, ये देखना काफी रोमांचक होगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.