Citadel Trailer Release: प्रियंका चोपड़ा, रिचर्ड मैडेन की स्पाई थ्रिलर 'सिटाडेल' का ट्रेलर रिलीज, Prime Video पर इस दिन होगी रिलीज

Citadel Trailer सामने आते ही सीरीज को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 मार्च 2023 09:34 IST
ख़ास बातें
  • ट्रेलर रिलीज ने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है।
  • यह सीरीज एक स्पाई थ्रिलर बताई जा रही है।
  • सिटाडेल को दुनिया भर में 240 से अधिक देशों में दर्शक देख पाएंगे।

Citadel Trailer सामने आते ही सीरीज को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। यह सीरीज एक स्पाई थ्रिलर बताई जा रही है।

Photo Credit: YouTube/ Citadel Trailer Screenshot

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा विदेशी धरती पर भी अपने एक्टिंग स्किल्स के जरिए ऑडियंस को दीवाना बना चुकी हैं। अब ये बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग वेबसीरीज को लेकर चर्चा में है। प्रियंका चोपड़ा अब  रिचर्ड मैडेन के साथ उनकी अपकमिंग सीरीज सिटाडेल (Citadel) में नजर आने वाली हैं। सीरीज को लेकर फैंस पहले सी ही इंतजार कर रहे थे, अब इसके ट्रेलर रिलीज ने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। आइये आपको बताते हैं कि सीरीज का ट्रेलर कैसा है, यह कब और कहां रिलीज की जाएगी। 
 

Citadel का ट्रेलर हुआ रिलीज

Citadel Trailer सामने आते ही सीरीज को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। यह सीरीज एक स्पाई थ्रिलर बताई जा रही है। प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन की जोड़ी इसमें दर्शकों का मनोरंजन करेगी। सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज किया जाएगा। सिटाडेल को दुनिया भर में 240 से अधिक देशों में दर्शक देख पाएंगे। भारत में सीरीज को हिंदी के अलावा अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। देखें इस सीरीज का रोमांचक ट्रेलर- 

सिटाडेल ट्रेलर में सीरीज काफी रोमांचक लग रही है। प्रियंका चोपड़ा जोनस इस सीरीज में रिचर्ड मैडेन के साथ एक्शन करती हुईं नजर आने वाली हैं। सीरीज के ट्रेलर को देखकर पता लगता है कि कहानी प्रियंका चोपड़ा जोनस और रिचर्ड मैडेन के आसपास घूमती है। 
 

सिटाडेल की कहानी (Story of Citadel)

रिचर्ड मैडेन को सिटाडेल का एजेंट दिखाया गया है। सिटाडेल एक ग्लोबल स्पाई एजेंसी है, वर्तमान में बर्बाद हो चुकी है। प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन पुराने समय में एजेंसी के धुरंधर जासूस रह चुके हैं। लेकिन मजे की बात ये है कि दोनों ही अपनी पुरानी जिंदगी को भूल चुके हैं। रिचर्ड प्रियंका को उसकी पुरानी जिंदगी याद दिलाने की कोशिश करता है। रिचर्ड ने एजेंट मेसन केन का किरदार निभाया है जबकि प्रियंका ने नादिया सिंह का किरदार निभाया है। दोनों एक बार फिर से एजेंसी में दोनों को बुलाया जाता है, लेकिन दोनों को पिछले समय का कुछ भी याद नहीं है। इसी सस्पेंस के साथ अन्य किरदारों की एंट्री सीरीज में होती है और स्टोरी आगे बढ़ती है। 
 

सिटाडेल की रिलीज डेट (Citadel Release Date)

सिटाडेल के पहले सीजन में 6 एपिसोड दिखाए जाएंगे। इनमें से पहले दो एपिसोड 28 अप्रैल को रिलीज होने जा रहे हैं। वेब सीरीज को एवेंजर्स  इंफिनिटी वॉर और एवेंजर्स एंडगेम बना चुके रूसो ब्रदर्स ने डायरेक्ट किया है। सीरीज की स्टारकास्ट में रिचर्ड मैडेन, प्रियंका चोपड़ा जोनस के अलावा स्टेनली टुकी, लेस्ली मैनविल, ओसी इखिले, एशले कमिंग्स, रोलैंड मोलर और डेविक सिल्जे, काओलिन स्प्रिंगल हेंड्रिक्स भी अहम किरदारों में हैं। भारत में सीरीज को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज किए जाने की बात कही जा रही है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE 6 सीरीज होगी 7 मई को लॉन्च, जानें डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक
  2. Vivo X500 Pro Max होगा 200MP पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  3. Rogbid SpinX स्मार्टवॉच लॉन्च, फ्लैशलाइट जैसे यूनीक फीचर, 100 दिनों तक बैटरी! जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord CE 6 सीरीज होगी 7 मई को लॉन्च, जानें डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक
  2. Instagram का नया Instants ऐप, Snapchat को देगा टक्कर! 24 घंटे में गायब होंगी फोटो
  3. अब वॉशिंग मशीन भी हुई स्लिम! Xiaomi का 10Kg स्मार्ट वॉशर-ड्रायर लॉन्च, जानें कीमत
  4. Facebook-Instagram पर बच्चे AI से क्या बात कर रहे हैं? अब आप रख सकेंगे नजर, Meta लाया नया फीचर
  5. Vivo X500 Pro Max होगा 200MP पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  6. Xiaomi 17T आया लॉन्च से पहले नजर, 12GB RAM के साथ Dimensity 8500 चिपसेट से होगा लैस
  7. Samsung फोन रखते हैं तो ट्रैवल प्लानिंग हुई आसान! Samsung Wallet में आया Trips फीचर
  8. हैकर्स से रहना है दूर?, ऐसे अपने फोन पर एडवांस्ड प्रोटेक्शन करें ऑन
  9. 48 कैमरा वाला iQOO 9 SE हुआ जबरदस्त सस्ता, 8 हजार से ज्यादा गिरी कीमत
  10. Poco C81X vs Moto G06 Power vs Samsung Galaxy M07: जानें 10K में कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.