Paatal Lok Season 2 OTT Release : आ गई तारीख, इस दिन रिलीज होगी ‘पाताल लोक 2’

चार साल बाद पाताल लोक फ‍िर आ रही है सीजन-2 के साथ। अविनाश अरूण धावरे के निर्देशन में बनाए गए दूसरे सीजन को 17 जनवरी से स्‍ट्रीम किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2024 16:08 IST
ख़ास बातें
  • पाताल लोक के सीजन 2 की रिलीज डेट कन्‍फर्म
  • 17 जनवरी से देखा जा सकेगा दूसरा सीजन
  • प्राइम वीडियो ने किया रिलीज डेट का ऐलान

टीजर पोस्‍टर में जयदीप का आधा चेहरा दिख रहा है, जबकि आधे पर नकाब है।

Photo Credit: primevideoin

साल 2020 में कोविड की बंदिशों के बीच प्राइम वीडियो (Prime Video) पर ‘पाताल लोक 2' रिलीज हुई थी। दिल्‍ली की फ‍िजाओं में घुली क्राइम थ्रिलर सीरीज ने खूब सुर्खियां बटोरीं। मुख्‍य कलाकार जयदीप अहलावत और इश्‍वाक सिंह के अभिनय की तारीफ हुई। हाथीराम चौधरी के किरदार में जयदीप ने एक हाई-प्रोफाइल केस को सुलझाते हुए वेब सीरीज को जिस ऊंचाई पर पहुंचाया, उसने सबका दिल जीत लिया। चार साल बाद पाताल लोक फ‍िर आ रही है सीजन-2 के साथ। अविनाश अरूण धावरे के निर्देशन में बनाए गए दूसरे सीजन को 17 जनवरी से स्‍ट्रीम किया जा सकेगा। 

दूसरा सीजन भी प्राइम वीडियो पर ही आएगा। मेकर्स ने अभी तक स्‍टोरी लाइन से पर्दा नहीं हटाया है। हालांकि कहानी उसी पैटर्न पर हो सकती है, जिसे सीजन-1 में देखा था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सीजन-2 का प्रीमियर 240 से ज्‍यादा देशों में होगा। 
Advertisement

कुछ दिन पहले इसका छोटा सा टीजर भी आया था, जिसमें हाथीराम को गुंडों से लड़ते हुए दिखाया गया था। टीजर के एक शॉट में हाथीराम के हाथ में एक तारीख लिखी हुई दिखती है, जो सीजन-2 की कहानी का अहम भाग हो सकता है। माना जा रहा है कि नया सीजन भी हाथीराम और इमरान अंसानी के इर्द-गिर्द होगा। 
 

टीजर पोस्‍टर में जयदीप का आधा चेहरा दिख रहा है, जबकि आधे पर नकाब है। आसपास आग की लपटें इस बात का संकेत हैं कि सीजन-2 में ज्‍यादा मार-धाड़ और क्राइम होगा। सीजन-2 में तिलोत्तमा शोम, नागेश कुकुनूर, और जाह्नु बरुआ नए सितारे होंगे, जबकि जयदीप अहलावत और इश्‍वाक सिंह के साथ गुल पनाग इस शो को रिपीट करेंगे। 

पाताल लोक का सीजन-1 इतना पॉपुलर हुआ था कि इसने फ‍िल्‍मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में 8 नॉमिनेशन हासिल किए थे और 5 अवॉर्ड जीते थे। जयदीप अहलावत को बेस्‍ट एक्‍टर का अवॉर्ड मिला था। पाताल लोक ने बेस्‍ट सीरीज, बेस्‍ट ओरिजिनल स्‍टोरी, बेस्‍ट स्‍क्रीनप्‍ले, बेस्‍ट डायरेक्‍शन के अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.