OTT Release This Weekend : इस वीकेंड OTT पर आ रही दो बड़ी फ‍िल्‍में, जानें डिटेल

New Films on OTT : रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म ‘एनिमल’ और विकी कौशल की फ‍िल्‍म ‘सैम बहादुर’ रिलीज होने वाली हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 जनवरी 2024 14:24 IST
ख़ास बातें
  • ओटीटी पर रिलीज हो रही 2 बड़ी फ‍िल्‍में
  • 26 जनवरी को होंगी रिलीज
  • एनिमल और सैम बहादुर आ रही हैं ओटीटी पर

एनिमल और सैम बहादुर को गणतंत्र दिवस के दिन ओटीटी पर लाया जाएगा।

Films on OTT this week Jan 2024 : जनवरी का आखिर हफ्ता खास होने जा रहा है, क्‍योंकि पूरे 3 दिन छुट्टी वाले होंगे। शुक्रवार को गणतंत्र दिवस और शनिवार-रविवार को वीकेंड है। जो लोग अपनी छुट्टियां टीवी और मोबाइल पर फ‍िल्‍म देखते हुए बिताने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए ओटीटी बढ़‍िया जरिया हो सकता है। साल 2023 में रिलीज हुई दो बड़ी फ‍िल्‍में ओटीटी पर आ रही हैं। रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म ‘एनिमल' और विकी कौशल की फ‍िल्‍म ‘सैम बहादुर' रिलीज होने वाली हैं। कहां और कब देख सकते हैं ये फ‍िल्‍में, आइए जानते हैं।    
 

एनिमल 

रणबीर कपूर की ब्‍लॉकबस्‍टर फ‍िल्‍म एनिमल (Animal OTT release date) ओटीटी पर आ रही है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार फ‍िल्‍म को गणतंत्र दिवस के दिन यानी 26 जनवरी को ओटीटी पर लाया जाएगा। कहा जा रहा है कि फ‍िल्‍म को 8 मिनट के एक्‍स्‍ट्रा फुटेज के साथ रिलीज किया जाएगा। ये फुटेज सिनेमाहॉल रिलीज से हटा दिए गए थे। फ‍िल्‍म को नेटफ्लिक्‍स (Netflix) पर देखा जा सकेगा। 

फ‍िल्‍म के सह निर्माताओं के बीच एनिमल को लेकर विवाद हुआ था। मामला दिल्‍ली हाई कोर्ट में पहुंचा था। ऐसा लगा कि इससे ओटीटी रिलीज पर मुश्किल आ सकती है लेकिन मामला अब सुलझा लिया गया है और एनिमल 26 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। 
 

सैम बहादुर 

साल 2023 की एक और शानदार फ‍िल्‍म सैम बहादुर (Sam Bahadur) ओटीटी पर आ रही है। विकी कौशल के अभिनय से सजी सैम बहादुर को काफी तारीफें मिलीं। हालांकि बॉक्‍स ऑफ‍िस पर इसकी कमाई ठीक-ठाक ही रही। सैम बहादुर को भी 26 जनवरी के मौके पर रिलीज किया जाएगा। यह फ‍िल्‍म जी5 (Sam Bhadur Zee5) पर स्‍ट्रीम की जा सकेगी।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.