बाबरी मस्जिद से लेकर इंदिरा गांधी की हत्या तक, इन विवादों से घिरी लाल सिंह चड्ढा, Netflix पर रिलीज होते ही बना #LaalSinghChaddha ट्विटर ट्रेंड

लाल सिंह चड्ढा को बीती रात ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज कर दिया गया है। आपको बता दें कि यह फिल्म थिएटरों पर रिलीज होने के करीब दो महीने पूरे करने से पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जारी की गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2022 10:24 IST
ख़ास बातें
  • Laal Singh Chaddha को बीती रात नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दियाा गया है।
  • इस फिल्म का रिलीज होने से पहले जमकर विरोध किया गया।
  • #LaalSinghChaddha ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है।

Photo Credit: Netflix

लाल सिंह चड्ढा को बीती रात ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है। आपको बता दें कि यह फिल्म थिएटरों पर रिलीज होने के करीब दो महीने पूरे करने से पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जारी की गई है। वैसे यह बात भी किसी से छिपी नहीं है कि इस फिल्म का भारत में जमकर विरोध किया गया था। विरोध करने वालों ने आमिर खान और करीना कपूर द्वारा पहले दिए गए बयानों को सहारा बनाया था। यह फिल्म थिएटरों पर फ्लॉप हुई साबित हुई। जैसे ही यह फिल्म ओटीटी पर आई तो इसे काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

कहां देखें मूवी

जी हां मेकर्स ने इस फिल्म को ओटीटी पर बीती रात चुपचाप रिलीज किया। अगर आप Laal Singh Chaddha (लाल सिंह चड्ढा) को देखना चाहते हैं तो आप Netflix पर इसे देख सकते हैं। जी हां भारत में 11 अगस्त, 2022 को रिलीज हुई आमिर खान स्टारर फिल्म करीब 180 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई थी।
 

ट्विटर पर हुई ट्रेंड #LaalSinghChaddha


Advertisement
लाल सिंह चड्ढा नेटफ्लिक्स पर आते ही ट्विटर पर #LaalSinghChaddha ट्रेंड हो गई है। हालिंक इस दौरान फिल्म का विरोध नहीं किया जा रहा है, बल्कि आमिर खान और करीना कपूर खान की इस इस फिल्म को खूब सराहा जा रहा है। यूजर्स जमकर आमिर खान की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं।
 

रिलीज होने से पहले जमकर हुआ विरोध


इस फिल्म का रिलीज होने से पहले जमकर विरोध किया गया। वैसे आजकल भारत में बॉलीवुड को लेकर यह ट्रेंड भी बन गया है कि अधिकतर फिल्मों का विरोध किया जा रहा है। देस में यह चलन सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद आया है, उसके बाद नेपोटिज्म का जमकर विरोध किया जा रहा है।
Advertisement
 

किन विवादों से घिरी है फिल्म


लाल सिंह चड्ढा का रिलीज होने से पहले विरोध किया गया था यह बात सभी को पता है, लेकिन यह फिल्म अपने अंदर भी कई विवादों को समेटे हुए है। इस फिल्म में ऑपरेशन ब्लू स्टार, पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की हत्या, सिख दंगे, बाबरी मस्जिद विधवंस से लेकर लाल कृष्ण आडवानी की रथ यात्रा तक को दिखाया गया है। यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध को भी दर्शाती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.