खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के विनर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, इस कंटेस्टेंट ने जीत ली ट्रॉफी?

वायरल फोटो में तुषार कालिया के पीछे चमचमाती कार भी दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 सितंबर 2022 12:32 IST
ख़ास बातें
  • वायरल फोटो में तुषार कालिया के पीछे चमचमाती कार भी दिखाई दे रही है।
  • इसमें Khatron Ke Khiladi 12 का विनर घोषित किए जाने का दावा किया गया है।
  • कुछ यूजर्स ने शो को लेकर नाराजगी भी जाहिर की।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का आज ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है

Photo Credit: youtube.com

खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 (Khatron Ke Khiladi 12) का आज गैंड फिनाले होने जा रहा है। यानि कि आज ये तय हो जाएगा कि सीजन 12 के लिए खतरों का सबसे बड़ा खिलाड़ी कौन है। अधिकारिक घोषणा में अभी काफी वक्त है लेकिन उससे पहले ही सोशल मीडिया पर विनर का नाम सामने आ गया है। सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें शो के एक कंटेस्टेंट को गाड़ी के साथ दिखाया गया है। साथ में लिखा गया है Won#KhatronKeKhiladi12। इस पोस्ट पर बहुत से यूजर्स ने अपने कमेंट्स भी दिए हैं। क्या है पूरा मामला, हम आपको बता रह हैं। 

दरअसल Twitter पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें Khatron Ke Khiladi 12 का विनर घोषित किए जाने का दावा किया जा रहा है। फोटो में शो के कंटेस्टेंट तुषार कालिया नजर आ रहे हैं। उनके पीछे ब्लू कलर की एक चमचमाती कार भी दिखाई दे रही है। पोस्ट में दो हैशटैग लगे हैं-#TusharKalia और Won#KhatronKeKhiladi12। टॉप 5 में तुषार कालिया भी हैं। साथ ही तुषार को विनर के लिए सबसे मजूबत दावेदार भी माना जा रहा था। हालांकि, बहुत से दर्शकों को फैजल शेख के जीतने की उम्मीद थी। लेकिन दावेदारी में दोनों ही कंटेस्टेंट एक दूसरे को टक्कर दे रहे थे। 

Advertisement
इस पोस्ट पर यूजर्स के सैकड़ों कमेंट्स भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा है- 'ये तो मालूम ही था कि यह जीतने वाला है लेकिन फैजू ज्यादा डिजर्व करता था।' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'सबसे डिजर्विंग!' वहीं, कुछ यूजर्स ने शो को लेकर नाराजगी भी जाहिर की और कमेंट्स में लिखा कि शो स्क्रिप्टेड है। यूजर्स के कमेंट्स से पता चल रहा है कि तुषार कालिया के विनर बनने की ये खबर सच साबित होती दिख रही है। आपको बता दें कि शो के टॉप 5 में तुषार कालिया, रुबीना दिलैक, फैजल शेख, मोहित मलिक और जन्नत जुबैर पहुंचे हैं और आज शो का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। इन पांचों में कोई एक खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का विनर बनेगा। 

वायरल फोटो में तुषार कालिया के पीछे चमचमाती कार भी दिखाई दे रही है। शो देखने वाले दर्शकों को पता होगा कि शो जीतने वाले को प्राइज मनी के साथ ही एक कार भी ईनाम में दी जाएगी। शो के विनर को ईनाम के तौर पर 20 लाख रुपये और एक मारूति सूजुकी स्विफ्ट कार गिफ्ट में दी जाएगी। इसके पहले शो जीतने वाले को ईनाम के रूप में 30 लाख रुपये की राशि दी जाती थी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.