कटरीना कैफ की फिल्म 'फोन भूत' को बजट पूरा करना भी हो रहा मुश्किल, एक हफ्ते में कमाए महज इतने करोड़

कटरीना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अब एक्ट्रेस सलमान खान की 'टाइगर-3' में नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 नवंबर 2022 11:42 IST
ख़ास बातें
  • जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स के होते हुए भी फिल्म 'फोन भूत' नहीं कर रही कमाल
  • कलेक्शन के मुताबिक शायद अपना बजट भी मुश्किल से ही पूरा कर पाएगी फिल्म
  • सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की 'डबल एक्सएल' फिल्म भी हुई फ्लॉप

कटरीना कैफ की फिल्म फोन भूत 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी।

बॉलीवुड की फिल्मों के लिए 2022 का ये साल कुछ ज्यादा ही खफा नजर आ रहा है। इक्का दुक्का फिल्मों के अलावा कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई है। हाल ही में रिलीज हुई कटरीना कैफ और ईशान खट्टर की फिल्म फोन भूत का हाल भी कुछ ऐसा ही होता नजर आ रहा है। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा होने वाला है लेकिन इसकी कमाई के आंकड़े बड़े होते नहीं दिख रहे हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी। उसके अगले दिन इसके कलेक्शन में मामूली सुधार देखा गया था। मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म धीरे धीरे कलेक्शन का ग्राफ बढ़ाएगी, लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है। आपको बताते हैं कि फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन क्या कहता है। 

कटरीना कैफ, ईशान खट्टर, सिद्धांत चतुर्वेदी और जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स के होते हुए भी फिल्म 'फोन भूत' की कमाई में इजाफा देखने को नहीं मिल रहा है। इससे संकेत मिलता है कि फिल्म लोगों को खास उत्साहित नहीं कर पा रही है। फोन भूत को रिलीज हुए एक हफ्ता आज पूरा हो गया है लेकिन फिल्म का कलेक्शन इसे फ्लॉप फिल्म की कैटिगरी में धकेलता दिख रहा है। ओपनिंग डे पर फोन भूत की कमाई 2.05 करोड़ थी। अगले दिन इसने थोड़ा इजाफा किया और 2.75 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन थोड़ा और उछाल लेने के बाद फिल्म ने 3.05 करोड़ का कलेक्शन किया। लेकिन चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन केवल 1.34 करोड़ पर आ गिरा। पांचवें दिन इसने 1.52 करोड़ कमाए तो छठे दिन महज 1.15 करोड़ कमाए। इस तरह फिल्म अब तक केवल 12 करोड़ रुपये के लगभग ही कमा पाई है। 

फोन भूत का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखकर लग रहा है कि यह शायद अपना बजट भी मुश्किल से ही पूरा कर पाएगी। इस फिल्म के साथ ही रिलीज हुई सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की 'डबल एक्सएल' फिल्म की हालत भी बहुत बुरी होती नजर आ रही है। इसके अलावा जाह्नवी कपूर की 'मिली' का कलेक्शन भी जैसे कहीं खो ही गया है। तीनों ही फिल्मों की हालत बेहद पतली है। 2022 खत्म होने को है लेकिन बॉलीवुड के बुरे दिन खत्म होते नहीं दिख रहे हैं। एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप होती जा रही हैं। 

कटरीना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अब एक्ट्रेस सलमान खान की 'टाइगर-3' में नजर आने वाली हैं। फोन भूत तो कुछ कमाल करती नहीं दिख रही है लेकिन कटरीना को टाइगर-3 से उम्मीदें काफी ज्यादा होंगीं। क्योंकि फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्में भी हिट रही हैं। ऐसे में देखना होगा कि कटरीना को टाइगर-3 से कितना फायदा होगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  4. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.