Kantara 2 : ‘कांतारा चैप्टर 1’ का फर्स्‍ट लुक आउट, 4 घंटे में 30 लाख व्‍यूज, देखें ऋषभ शेट्टी का खूंखार अवतार!

Kantara 2 : कांतारा चैप्‍टर 1 एक प्रीक्‍वल है यानी कांतारा में जो कहानी दिखाई गई थी, कांतारा-2 में उससे पिछली कहानी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 नवंबर 2023 17:48 IST
ख़ास बातें
  • 2022 में आई ब्‍लॉकबस्‍टर फ‍िल्‍म कांतारा के अगले भाग की तैयारी
  • Kantara 2 का फर्स्‍ट टीजर लुक हुआ आउट
  • फ‍िल्‍म का पोस्‍टर रोंगटे खड़े कर देने वाला है

फ‍िल्‍म का पोस्‍टर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। इसमें ऋषभ शेट्टी दहाड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

Photo Credit: @hombalefilms

Kantara 2 : ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा तो याद होगी। साल 2022 में आई इस फ‍िल्‍म ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कामयाबी के झंडे गाड़ दिए थे। महज 16 करोड़ के बजट वाली फ‍िल्‍म ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर तमाम भाषाओं में 400 करोड़ रुपये का कारोबार कर डाला था। मेकर्स ने फ‍िल्‍म के दूसरे भाग का ऐलान कर दिया था और सोमवार को कांतारा 2 (Kantara 2) जिसे कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) भी कहा जाता है, उसका फर्स्‍ट लुक रिलीज कर दिया गया। 

Kantara Chapter 1 एक प्रीक्‍वल है यानी कांतारा में जो कहानी दिखाई गई थी, कांतारा-2 में उससे पिछली कहानी देखने को मिलेगी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मेकर्स ने कर्नाटक के कुंडापुरा के एक प्राचीन मंदिर में कांतारा चैप्‍टर-1 का फर्स्‍ट लुक रिलीज किया। 

फ‍िल्‍म का पोस्‍टर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। इसमें ऋषभ शेट्टी दहाड़ते हुए नजर आ रहे हैं। उनके एक हाथ में त्रिशूल दिखाई देता है, जबकि दूसरे हाथ में गड़ासा है, जिस पर खून लगा हुआ है। फर्स्‍ट लुक यह संकेत देता है कि फ‍िल्‍म में जबरदस्‍त ऐक्‍शन होगा। सोशल मीडिया पर यह फर्स्‍ट लुक सुर्खियां बटोर रहा है। 

रिपोर्टों के अनुसार, फ‍िल्‍म की कहानी 300 ईस्‍वी पर केंद्र‍ित बताई जाती है, जिसमें वह अर्ध-देवता पंजुरली के बारे में जानकारी जुटाते हुए नजर आएंगे। मेकर्स ने 1 मिनट 20 सेकंड का टीजर वीडियो रिलीज किया है। इसमें ऋषभ शेट्टी नजर आते हैं। बैकग्राउंड में कांतारा का शानदार म्‍यूजिक सुनाई देता है, जो पिछले साल आई फ‍िल्‍म की याद दिलाता है। 
Advertisement



Advertisement
बताया जाता है कि कांतारा चैप्‍टर-1 की शूटिंग अगले महीने से शुरू हो जाएगी। फ‍िल्‍म को बड़े स्‍केल पर बनाने की तैयारी है और इस बार बजट भी तगड़ा होगा। तीन चरणों में शूटिंग होने की बात कही जा रही है, जो 2024 तक पूरी हो जाएगी। इस बार भी निर्देशन की जि‍म्‍मेदारी ऋषभ शेट्टी के हाथों में होगी। नए टीजर को महज 4 घंटों में 30 लाख व्‍यूज मिल गए हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.