Karan Johar ने Twitter को छोड़ा, KRK बोले 'मुझे पता है फिर वापस आएंगे...', देखें ट्वीट

कुछ समय पहले, KRK ने करण जौहर पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया था। केवल इतना ही नहीं उन्होंने करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 'Brahmastra' के कलेक्शन को भी फेक बताया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2022 18:29 IST
ख़ास बातें
  • करण जौहर ने हाल ही में Twitter को अलविदा कह दिया था
  • ट्विटर से जाने के बाद भी उन्हें ट्रोल किया जा रहा है
  • KRK ने हाल ही में Karan Johar पर उन्हें फंसाए जाने का आरोप लगाया था

Karan Johar को सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल किया जाता आया है

करण जौहर (Karan Johar) ने हाल ही में ट्विटर (Twitter) को अलविदा कहा। सोशल मीडिया पर उनके ट्रोलर्स की कमी नहीं है और यही वजह प्रतीत होती है कि उन्होंने ट्विटर को बाय कह दिया। हालांकि, उनके इस फैसले पर भी उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। कुछ सपोर्टर्स भी हैं, जिनमें से एक एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) भी हैं, जो करण जौहर के सपोर्ट में उतरे हैं। लेकिन, इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में उनकी फिरकी भी ली है। 

Kamaal R Khan (KRK) ने अपने ट्वीट के जरिए Karan Johar के Twitter छोड़ने के फैसले के बाद उनका सपोर्ट किया। कमाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैंने लोगों को उनके [जौहर] प्रत्येक ट्वीट पर गंदी-गंदी गालियां देते देखा था और आखिरकार उन्होंने अपना ट्विटर हैंडल डिलीट कर दिया। मैं ऐसे लोगों को सपोर्ट नहीं करता हूं, जिन्होंने उन्हें ट्विटर छोड़ने पर मजूबर किया।"

हालांकि, उन्होंने इसी ट्वीट में एक और बात लिखी, जिससे ऐसा लगता है कि वह करण जौहर की फिरकी भी ले रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा, "लेकिन मुझे यह भी पता है कि वह अपनी अगली डायरेक्टोरियल फिल्म की रिलीज से पहले ट्विटर पर वापस आ जाएंगे।"

कुछ समय पहले, KRK ने करण जौहर पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया था। केवल इतना ही नहीं उन्होंने करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 'Brahmastra' के कलेक्शन को भी फेक बताया था। ऐसे में इस ट्वीट को उनका करण जौहर के लिए सपोर्ट माना जाए या एक अप्रत्यक्ष ट्रोल, ये तो KRK ही बता सकते हैं।
Advertisement

करण जौहर ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा था, (अनुवादित) "अधिक पॉजिटिव एनर्जी के लिए जगह बनाने के मकसद से... इस दिशा में एक कदम उठाया है... अलविदा ट्विटर।"
Advertisement

बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर को मीडिया पर अक्सर ढेर सारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। उनके पार्टी वीडियो ने कुछ समय पहले कई सितारों को मुसीबत में डाल दिया था। कुछ लोग उन्हें उसके काम के लिए ट्रोल करते हैं, तो कुछ उनकी निजी जिंदगी को लेकर।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.