Jawan OTT Release : शाहरुख खान की फ‍िल्‍म ‘जवान’ ओटीटी पर आई, जानें पूरी डिटेल

Jawan OTT Release : इस फ‍िल्‍म ने अकेले भारत में 640 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की कमाई की है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 नवंबर 2023 16:11 IST
ख़ास बातें
  • शाहरुख खान की फ‍िल्‍म हुई ओटीटी पर रिलीज
  • साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड फ‍िल्‍म है जवान
  • अब नेटफ्लिक्‍स पर इस फ‍िल्‍म को किया जा सकता है स्‍ट्रीम

शाहरुख खान की फ‍िल्‍म को अब नेटफ्लिक्‍स पर स्‍ट्रीम किया जा सकता है।

Photo Credit: @NetflixIndia

Jawan OTT Release : साल 2023 की सबसे बड़ी बॉलीवुड फ‍िल्‍म जवान (Jawan) ओटीटी पर रिलीज हो गई है। शाहरुख खान के जन्‍मदिन पर बृहस्‍पतिवार को जवान को OTT पर लाया गया। इस फ‍िल्‍म ने अकेले भारत में 640 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की कमाई की है। जवान का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 1100 करोड़ रुपये के आसपास बताया जाता है। फैंस इंतजार कर रहे थे जवान के ओटीटी पर आने का और 2 नवंबर को उन्‍हें बड़ा सरप्राइज मिल गया। 

Jawan on Netflix : शाहरुख खान की फ‍िल्‍म को अब नेटफ्लिक्‍स पर स्‍ट्रीम किया जा सकता है। ओटीटी प्‍लेटफॉर्म ने जवान की रिलीज का ऐलान मजेदार अंदाज में किया। 2 नवंबर को जैसे ही किंग खान ने उम्र का एक और साल पूरा किया एक प्रोमो रिलीज हुआ। इस प्रोमो में शाहरुख खान ने नेटफ्लिक्‍स को 2 मिनट के अंदर फ‍िल्‍म को ओटीटी पर रिलीज करने के लिए कहा। 
 

वीडियो में शाहरुख कहते हैं, अगले दो मिनट में ‘जवान' रिलीज कर दो, नहीं तो मैं तुम्हारे टुडुम का बना दूंगा बुडुम… हालांकि बैकग्राउंड में कहा जाता है कि फ‍िल्‍म को वीकेंड पर रिलीज किया जाएगा, लेकिन जब शाहरुख बाय बाय नेटफ्लिक्‍स बाेलते हैं, तो ओटीटी प्‍लेटफॉर्म उनकी फ‍िल्‍म को ओटीटी पर पेश कर देता है। 
Advertisement
 

एटली के निर्देशन में बनी जवान इस साल 7 सितंबर को रिलीज हुई थी। जवान से पहले बॉक्‍स ऑफ‍िस पर सनी देओल की फ‍िल्‍म गदर-2 (Gadar 2) ने बंपर कमाई की थी। हाल में यह फ‍िल्‍म जी5 पर रिलीज हुई है। गदर-2 को काफी अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स ओटीटी पर मिला है। देखना होगा कि जवान को वैसा रेस्‍पॉन्‍स मिलता है या नहीं। 
Advertisement

शाहरुख ने इस फ‍िल्‍म में दोहरी भूमिका निभाई है। उनके अपोजिट हैं नयनतारा। साथ ही विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी भूमिका निभा रहे हैं। दीपिका पादुकोण की झलक भी फ‍िल्‍म में दिखाई देगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.