Rs 349 में OTT पर आई Stree 2, Free में देखनी है तो इस दिन का करें इंतजार

600 करोड़ रुपये से ज्‍यादा कारोबार कर चुकी फ‍िल्‍म स्‍त्री 2 (Stree 2) ओटीटी पर आ गई है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 सितंबर 2024 18:02 IST
ख़ास बातें
  • Stree 2 हुई ओटीटी पर रिलीज
  • प्राइम वी‍डियो पर रेंट में उपलब्‍ध फ‍िल्‍म
  • 11 अक्‍टूबर से कर पाएंगे फ्री स्‍ट्रीम

11 अक्‍टूबर 2024 से यह फ‍िल्‍म प्राइम वीडियो पर फ्री में देखी जा सकेगी, लेकिन उसके लिए भी प्राइम वीडियो का सब्‍सक्र‍िप्‍शन होना जरूरी है।

Stree 2 OTT Release date : इस साल बॉक्‍स ऑफ‍िस पर जिस फ‍िल्‍म ने सबसे ज्‍यादा दर्शकों को लुभाया। जिस सरकटे का आतंक जमकर बरपा। जिन किरदारों ने सबसे ज्‍यादा हंसाया, डराया और सस्‍पेंस क्र‍िएट किया, उन्‍हें आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, लैपटॉप पर देख सकते हैं। 600 करोड़ रुपये से ज्‍यादा कारोबार कर चुकी फ‍िल्‍म स्‍त्री 2 (Stree 2) ओटीटी पर आ गई है। लेकिन अभी फ‍िल्‍म को देखने के लिए रेंट चुकाना होगा। फ्री में मूवी एन्‍ज्‍वॉय करने के लिए कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा।  
 

कहां रिलीज हुई Stree 2

Stree 2 को प्राइम वीडियो (Prime Video) पर रिलीज किया गया है। अगर आप इसका पहला भाग, Stree देखना चाहते हैं, तो डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार पर जाना होगा। 
 

Stree 2 देखने के लिए कितना रेंट देना होगा?

Prime Video पर स्‍त्री2 देखने के लिए 349 रुपये रेंट चुकाना होगा। जैसे ही आप फ‍िल्‍म देखना शुरू करेंगे, उसके 48 घंटों तक फ‍िल्‍म को प्‍ले किया जा सकेगा। 
 

Stree 2 को Free में कब से स्‍ट्रीम करें

Stree 2 को फ्री में स्‍ट्रीम करना चाह रहे यूजर्स को कुछ दिन इंतजार करना होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार 11 अक्‍टूबर 2024 से यह फ‍िल्‍म प्राइम वीडियो पर फ्री में देखी जा सकेगी, लेकिन उसके लिए भी प्राइम वीडियो का सब्‍सक्र‍िप्‍शन होना जरूरी है। 

स्‍त्री 2 में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार हैं। Stree 2 में दिखाया गया है कि कैसे सरकटा अब चंदेरी के लोगों को अपना शिकार बना रहा है। वह स्त्री बनकर लोगों से मदद मांगता है। फिल्म में कई स्टार्स की सरप्राइज एंट्री भी आपको देखने को मिलेगी। अक्षय कुमार, तमन्ना भाटिया और वरुण धवन जैसे स्टार्स बीच में आकर दर्शकों का रोमांच बढ़ाते नजर आ रहे हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.