Fighter Trailer : ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ इंटरनेट पर छाई! YouTube ट्रेलर को 4 करोड़ व्‍यूज, 25 जनवरी को होगी रिलीज

Fighter Trailer : सिर्फ यूट्यूब पर ही फ‍िल्‍म के ट्रेलर को 3 दिनों में लगभग 3.8 करोड़ व्‍यूज मिले हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 जनवरी 2024 18:55 IST
ख़ास बातें
  • ऋतिक रोशन की फाइटर हो रही 25 जनवरी को रिलीज
  • यूट्यूब पर फ‍िल्‍म के ट्रेलर को करीब 4 करोड़ व्‍यूज मिले
  • साल 2024 की पहली बड़ी बॉलीवुड फ‍िल्‍म है फाइटर

फाइटर में ऋतिक की भूमिका स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया की है। दीपिका पादुकोण स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ का रोल कर रही हैं।

Photo Credit: @iHrithik

Fighter Trailer : साल 2024 की पहली बड़ी बॉलीवुड फ‍िल्‍म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। अभिनेता ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर के किरदारों से सजी 'फाइटर' (Fighter) का ट्रेलर सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है। सिर्फ यूट्यूब पर ही फ‍िल्‍म के ट्रेलर को 3 दिनों में लगभग 3.8 करोड़ व्‍यूज मिले हैं। यह देशभक्ति से लबरेज फ‍िल्‍म होगी, जिसमें ये तमाम सितारे इंडियन एयरफोर्स के अधिकारियों के रोल में नजर आएंगे। 
 

क्‍या है फ‍िल्‍म का ट्रेलर? 

‘फाइटर वह नहीं, जो लक्ष्य को प्राप्त करता है, फाइटर वह है, जो दुश्मनों को ठोक देता है। ऋतिक रोशन की आवाज में इसी डायलॉग से शुरू होता है फ‍िल्‍म का ट्रेलर। यह दिखाता है कि पुलवामा ब्‍लास्‍ट के बाद तमाम फाइटर्स को जंग के लिए रेडी किया जाता है। वह देश के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा देते हैं। 



काफी पहले ही मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि फाइटर में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के बीच केमिस्‍ट्री नजर आएगी। ट्रेलर में भी यह दिखाया गया है, लेकिन संभवत: इंटीमेट सीन्‍स को छुपाया गया है। इसके अलावा, ऐक्‍शन भी ट्रेलर में नजर आता है जो ज्‍यादातर आसमान में दिखाया गया है।  
Advertisement
 
रिपोर्टों के अनुसार फाइटर में ऋतिक की भूमिका स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया की है। दीपिका पादुकोण स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ का रोल कर रही हैं। अनिल कपूर को रोल मिला है ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह का। फ‍िल्‍म का निर्माण किया है वायकॉम18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने। 

फाइटर के निर्देशक हैं सिद्धार्थ आनंद जो 'वॉर' और 'पठान' जैसी फ‍िल्‍में बना चुके हैं। विशाल-शेखर ने फ‍िल्‍म का म्‍यूजिक दिया है। यह 25 जनवरी को रिलीज होगी। टिकटों की एडवांस बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  5. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.