Dunki Collection Prediction Day 1 : शाहरुख की फ‍िल्‍म ‘डंकी’ रिलीज, पहले दिन कितने कमाएगी? जानें

Dunki Collection Prediction Day 1 : माना जा रहा है कि ‘डंकी’ बॉक्‍स ऑफ‍िस पर एक मजबूत शुरुआत कर सकती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2023 19:03 IST
ख़ास बातें
  • डंकी फ‍िल्‍म आज रिलीज हो गई है
  • फ‍िल्‍म को लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली
  • पहले दिन अच्‍छी कमाई कर सकती है फ‍िल्‍म

सोशल मीडिया में यूजर्स इस फ‍िल्‍म को मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Dunki Collection Prediction Day 1 : साल 2023 में ‘पठान' और ‘जवान' जैसी फ‍िल्‍मों से बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कलेक्‍शन की ‘सुनामी' लाने वाले किंग खान यानी शाहरुख खान एक बार फ‍िर बड़े पर्दे पर लौट आए हैं। गुरुवार यानी आज उनकी फ‍िल्‍म ‘डंकी' (Dunki) दुनियाभर में रिलीज हो गई है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फ‍िल्‍म में तापसी पन्नू, विकी कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे कलाकार भूमिका निभा रहे हैं। माना जा रहा है कि ‘डंकी' बॉक्‍स ऑफ‍िस पर एक मजबूत शुरुआत कर सकती है। हालांकि फ‍िल्‍म का फर्स्‍ट डे कलेक्‍शन पठान और जवान से काफी पीछे रह सकता है।    

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट में ‘डंकी' के पहले दिन के कलेक्‍शन का अनुमान लगाया गया है। इसके मुताबिक, भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर यह फ‍िल्‍म डे वन पर 30 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है। यह नंबर ‘पठान' और ‘जवान' से काफी कम है। पठान ने डे वन पर करीब 57 करोड़ रुपये का कारोबार भारत में किया था, जबकि जवान ने उससे भी ज्‍यादा कमाई दर्ज की थी। 

सोशल मीडिया में यूजर्स इस फ‍िल्‍म को मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि फ‍िल्‍म युवाओं से कनेक्‍ट नहीं करती, जबकि कई यूजर्स फ‍िल्‍म के अभिनेताओं की तारीफ करते नहीं थक रहे। गौरतलब है कि डंकी के ट्रेलर ने रिलीज डे के दिन ही अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स हासिल किया था। महज 24 घंटों में ट्रेलर ने सिर्फ यूट्यूब पर 6.6 करोड़ व्‍यूज बटोर लिए थे। 

फ‍िल्‍म का ट्रेलर देखकर पता चला था कि डंकी की कहानी साल 1995 से शुरू होती है। कॉमिडी के तड़के से शुरू होते-होते कहानी में ऐक्‍शन में बदल जाती है। शाहरुख और उनके दोस्‍त जो लंदन जाना चाहते हैं। तमाम जुगत भिड़ाते हैं, लेकिन लंदन जाने का सही रास्‍ता नहीं मिलता। फ‍िर वो चुनते हैं गलत रास्‍ता यानी अवैध तरीके से विदेश जाने का। ट्रेलर में शाहरुख कहते हैं, हमने मजबूरी में अपना घर छोड़ा था। वो क्‍या मजबूरी थी, यह जानने के लिए आपको सिनेमाघरों का रुख करना होगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  2. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  3. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  2. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  3. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  4. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  6. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  7. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
  8. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  9. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  10. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.