DID Super Moms 3 : 400 रुपये में दिहाड़ी मजदूरी करने वालीं वर्षा बुमरा ने जीता रिएलिटी शो का खिताब, मिली इतनी प्राइज मनी

DID Super Moms 3 Winner : मॉम्‍स डांस का यह तीसरा सीजन था, जिसकी शुरुआत से ही वर्षा ने अपनी परफॉर्मेंस से हर किसी को हैरान कर दिया था। सभी प्रतियोगियों को पीछे छोड़कर वर्षा ने यह ट्रॉफी अपने नाम की।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 सितंबर 2022 11:24 IST
ख़ास बातें
  • ग्रैंड फिनाले में वर्षा को ट्रॉफी के साथ 7.5 लाख प्राइज मनी मिली है
  • वर्षा एक दिहाड़ी मजदूर हैं और दिनभर में 400 रुपये कमा पाती थीं
  • वर्षा ने कहा कि मैंने कभी इतने पैसे नहीं देखे थे

DID Super Moms 3 : वर्षा एक दिहाड़ी मजदूर हैं और दिनभर में 400 से 500 रुपये बमुश्किल कमा पाती थीं।

DID Super Moms 3 Winner : हरियाणा की रहने वालीं वर्षा बुमरा (Varsha Bumra) ने जी टीवी के मशहूर डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स' (Dance India Dance Super Moms) का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार रात शो का ग्रैंड फिनाले पूरा हुआ और वर्षा ने इस सीजन की ट्रॉफी जीत ली। मॉम्‍स डांस का यह तीसरा सीजन था, जिसकी शुरुआत से ही वर्षा ने अपनी परफॉर्मेंस से हर किसी को हैरान कर दिया था। सभी प्रतियोगियों को पीछे छोड़कर वर्षा ने यह ट्रॉफी अपने नाम की। ग्रैंड फिनाले में वर्षा को ट्रॉफी के साथ-साथ 7.5 लाख रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिले हैं। दिलचस्‍प बात यह है कि वर्षा एक दिहाड़ी मजदूर हैं और दिनभर में 400 से 500 रुपये बमुश्किल कमा पाती थीं। आइए जानते हैं कि इतनी बड़ी प्राइज मनी जीतने पर वर्षा ने क्‍या कहा। 

7.5 लाख रुपये जीतने पर मीडिया से बातचीत में वर्षा ने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में एक लाख रुपये कमाने का सपना भी नहीं देखा था। ये पैसे हकीकत नहीं लगते। मैंने कभी इतने पैसे नहीं देखे थे। उन्‍होंने कहा कि वह इस रकम से अपने बेटे को अच्छी एजुकेशन दिलवाएंगी और उसकी सभी जरूरतों को पूरा करने में यह पैसे काम आएंगे। 
Dance India Dance Super Moms के तीसरे सीजन को कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, अभ‍िनेत्री भाग्यश्री और उर्मिला मातोंडकर ने जज किया था। शो को अभिनेता जय भानुशाली ने होस्‍ट किया था। शो से जुड़ी कई और दिलचस्‍प बातें हैं। DID में परफॉर्म करते हुए वर्षा को परेशानियां भी आईं। उन्‍होंने लोगों से पैसे उधार लिए हुए थे। जैसे ही लोगों को पता चला कि वह डीआईडी सुपर मॉम्‍स में आ रही हैं, लोगों ने अपने पैसे मांगने शुरू कर दिए। वर्षा ने जजों की मदद ली। उन्‍होंने बताया कि वह शो में फोकस नहीं कर पा रही थीं। इसके बाद जज रेमो डिसूना ने वर्षा की मदद की। 

शो जीतने वालीं बुमरा, कोरियोग्राफर वर्तिका झा को अपना गुरु मानती हैं। उन्‍होंने बताया कि वर्तिका के डांस वीडियोज देखकर उन्‍होंने डांस की बारीकियां सीखीं और इस मंच तक पहुंचीं। वर्षा ने बताया कि उन्‍होंने कभी भी डांस की ट्रेनिंग नहीं ली। सिर्फ वीडियोज देखकर ही डांस सीखा है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  2. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  3. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  4. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  5. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  6. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  7. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  10. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.