Devara OTT Release : इस ओटीटी पर 8 नवंबर को रिलीज हो रही ‘देवरा’, जानें डिटेल

Devara के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्‍स (Netflix) ने हासिल किए थे और अब इसी प्‍लेटफॉर्म पर यह रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 नवंबर 2024 19:28 IST
ख़ास बातें
  • देवरा की ओटीटी रिलीज डेट कन्‍फर्म
  • नेटफ्लिक्‍स पर देखी जा सकेगी फ‍िल्‍म
  • 8 नंवबर से कर पाएंगे स्‍ट्रीम

देवरा में जूनियर एनटीआर ने डबल रोल प्‍ले किया है। समीक्षकों ने उनके अभिनय को सराहा था।

Devara OTT Release : भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर सितंबर में ‘देवरा' (Devara) का पहला भाग रिलीज हुआ था। मुख्‍य रूप से तेलेगु भाषा की फ‍िल्‍म ने हिंदी में भी जोरदार शुरुआत की थी। हालांकि समीक्षकों की मिलीजुली प्रतिक्र‍िया और कुछ दिनों बाद दर्शकों के मुंह मोड़ने से यह फ‍िल्‍म ज्‍यादा कलेक्‍शन नहीं जुटा पाई। अब देवरा को ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी है। इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk का डेटा बताता है कि देवरा ने सभी भाषाओं में कुल मिलाकर 291.91 करोड़ रुपये का कारोबार भारत में किया था, जबकि इसे बनाने में ठीकठाक लागत आई। 

Devara के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्‍स (Netflix) ने हासिल किए थे और अब इसी प्‍लेटफॉर्म पर यह रिलीज होने वाली है। जूनियर एनटीआर की प्रमुख भूमिका वाली फ‍िल्‍म को 8 नवंबर से नेटफ्लिक्‍स (Devara on Netflix) पर देखा जा सकेगा। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, फ‍िल्‍म को तेलेगु, तमिल, मलयालम और कन्‍नड़ में स्‍ट्रीम किया जा सकेगा। हिंदी में यह कुछ समय बाद आएगी। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, 'देवरा' के ओटीटी राइट्स 155 करोड़ रुपये में बेचे गए थे। फ‍िल्‍म का बजट 300 करोड़ रुपये बताया जाता है, जिसने बॉक्‍स ऑफ‍िस, ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स को मिलाकर करीब 400 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फ‍िल्‍म भले मुनाफे में रही, लेकिन जो उम्‍मीद मेकर्स ने लगाई थी, वह इसे नहीं मिली। 
 

देवरा में जूनियर एनटीआर ने डबल रोल प्‍ले किया है। समीक्षकों ने उनके अभिनय को सराहा था। सैफ अली खान भी इस फ‍िल्‍म में हैं और जूनियर एनटीआर के अपोजिट रोल में हैं। जान्हवी कपूर ने भी फ‍िल्‍म में अहम भूमिका निभाई और यह उनका तेलेगु डेब्‍यू भी था। हालांकि समीक्षकों ने उनकी ज्‍यादा तारीफ नहीं की। 

फ‍िल्‍म कलेक्‍शन की बात करें, तो देवरा ने सबसे ज्‍यादा 220.47 करोड़ रुपये तेलेगु वर्जन से कमाए। हिंदी में फ‍िल्‍म ने 62.08 करोड़ रुपये की कमाई की। कन्‍नड़ में फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन 2.04 करोड़ रुपये रहा, जबकि तमिल में इसने 5.97 करोड़ और मलयालम में 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  6. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.