Free ओटीटी ऐप ‘Waves’ हुआ लॉन्‍च, रामायण, महाभारत, शक्तिमान जैसे DD शोज का आगाज

दूरदर्शन ने ओटीटी की दुनिया में कदम रख दिया है। गोवा में 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के उद्घाटन समारोह में प्रसार भारती के ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘वेव्स’ (Waves) को लॉन्च किया गया।

विज्ञापन
Written by IANS, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 नवंबर 2024 17:04 IST
ख़ास बातें
  • दूरदर्शन का फ्री ओटीटी Waves हुआ लॉन्‍च
  • फ्री में देख पाएंगे गुजरे जमाने की मशहूर सीरियल
  • रामायण, महाभारत, शक्तिमान को देख पाएंगे

'वेव्स' एक बड़े एग्रीगेटर ओटीटी के रूप में अपनी शुरुआत कर रहा है।

दूरदर्शन ने ओटीटी की दुनिया में कदम रख दिया है। गोवा में 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के उद्घाटन समारोह में प्रसार भारती के ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘वेव्स' (Waves) को लॉन्च किया गया। एक सरकारी बयान के अनुसार, इस प्लेटफॉर्म का मकसद क्लासिक कंटेंट को नए तरीके से पेश कर आधुनिक डिजिटल रुझानों को अपनाते हुए पुरानी यादों को फिर से ताजा करना है। वेव्‍स में 'रामायण', 'महाभारत', 'शक्तिमान' और 'हम लोग' जैसे फेमस टीवी शो दिखाए जाएंंगे। इसमें न्‍यूज, डॉक्यूमेंट्री और लोकल कंटेंट भी होगा। यह ऐप प्‍ले स्‍टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्‍ध है। 

'वेव्स' एक बड़े एग्रीगेटर ओटीटी के रूप में अपनी शुरुआत कर रहा है, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, मराठी, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु, तमिल, गुजराती, पंजाबी, असमिया जैसी 12 से अधिक भाषाओं में भारतीय संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ शामिल करते हुए समावेशी भारत की कहानियां दिखाई जाएंगी।

इसमें 10 से ज्‍यादा मनोरंजन के तरीके होंगे और यह वीडियो ऑन डिमांड, फ्री-टू-प्ले गेमिंग, रेडियो स्ट्रीमिंग, लाइव टीवी स्ट्रीमिंग, 65 लाइव चैनल, वीडियो और गेमिंग कंटेंट के लिए कई ऐप इन ऐप इंटीग्रेशन और ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स समर्थित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग भी उपलब्ध कराएगा।

वेव्स ने नेशनल क्रिएटर अवार्डी कामिया जानी, आरजे रौनक, श्रद्धा शर्मा और अन्य सहित कंटेंट क्रिएटर्स को भी अपना प्लेटफॉर्म दिया है। इसने फिल्म और मीडिया कॉलेजों जैसे कि फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) अन्नपूर्णा और एएएफटी के छात्रों की ग्रेजुएशन फिल्मों के लिए अपना पोर्टल खोल दिया है।
Advertisement

1980 के दशक में शाहरुख खान के मशहूर शो फौजी का आधुनिक रूपांतरण 'फौजी 2.0' और ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा कपूर की 'किकिंग बॉल्स' सहित कई अन्य शो इसमें देखने का मिलेंगे। इस प्लेटफॉर्म पर अयोध्या से प्रभु श्रीराम लला की आरती लाइव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर महीने की जाने वाली मन की बात जैसे कई अन्य लाइव कार्यक्रम शामिल किए जाएंगे।
Advertisement

वेव्स पर अन्य फिल्मों और शो में 'मंकी किंग: द हीरो इज बैक', विपुल शाह का थ्रिलर शो 'भेड़ भारम', पंकज कपूर अभिनीत पारिवारिक ड्रामा 'थोड़े दूर थोड़े पास', कैलाश खेर का संगीत रियलिटी शो भारत का 'अमृत कलश' और कॉरपोरेट सरपंच, दशमी और करियाथी, जानकी जैसी फिल्में शामिल हैं। वेव्स में डॉगी एडवेंचर, छोटा भीम, तेनालीराम, अकबर बीरबल जैसे एनिमेशन प्रोग्राम और कृष्णा जंप, फ्रूट शेफ, राम द योद्धा, क्रिकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट जैसे गेम भी होंगे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.