शिखर धवन की बॉलीवुड में एंट्री! फिल्म Double XL में हुमा कुरैशी के साथ रोमांटिक फोटो आई सामने

इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी के अलावा जहीर इकबाल और महत राघवेंद्र भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2022 11:14 IST
ख़ास बातें
  • यह प्लस साइज की दो महिलाओं की कहानी है
  • जहीर इकबाल और महत राघवेंद्र भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आने वाले हैं
  • फिल्म की शूटिंग भारत और यूके में हुई है

फिल्म के रोमांटिक सीन की यह फोटो हुमा कुरैशी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है।

Photo Credit: Instagram

इंडियन क्रिकेट टीम के ओपनर शिखर धवन अब सुनहरे पर्दे पर भी ओपनिंग करने जा रहे हैं। जी हां, शिखर धवन फिल्म Double XL में नजर आने वाले हैं। यह एक महिला केंद्रित फिल्म है जिसमें लीड रोल में हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा दिखाई देंगी। शिखर धवन का रोल इस फिल्म में कितना लम्बा होगा, अभी यह साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है। खबर है कि उनका स्पेशल अपीयरेंस इसमें देखने को मिलेगा। 
 

फिल्म डबल एक्सएल की कहानी

जैसा कि नाम से भी पता चलता है, डबल एक्सएल यानि यह प्लस साइज की दो महिलाओं की कहानी है। हुमा कुरैशी इसमें उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक महिला का किरदार निभा रही हैं, जबकि सोनाक्षी ने दिल्ली की रहने वाली एक महिला का रोल प्ले किया है। दोनों महिलाएं कैसे अपने प्लस साइज के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करती हैं, यही कहानी की थीम है। फिल्म की शूटिंग भारत और यूके में हुई है। शिखर धवन इसमें कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। 

हाल ही में फिल्म के एक रोमांटिक सीन की फोटो भी सामने आई है जिसमें हुमा कुरैशी और शिखर धवन नजर आ रहे हैं। शिखर धवन का इस फिल्म के बारे में कहना है कि जब उन्होंने इसकी कहानी सुनी तो वह फिल्म करने के लिए तुरंत मान गए। एक एथलीट होने के नाते उनका भी मानना है कि इस फिल्म की कहानी लोगों तक जरूर पहुंचनी चाहिए। धवन फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल रहे हैं और टीम के कप्तान हैं। टीम में संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन जैसे खिलाड़ी भी हैं। 

जहां तक अभिनेत्रियों की बात है तो, हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा ने इसमें जबरदस्त बॉडी ट्रांस्फॉर्मेशन की है। कहा जा रहा है कि दोनों अभिनेत्रियों ने 20 किलो तक वजन बढ़ाय़ा है। यह फिल्म गुलशन कुमार, टी-सीरीज, वाकाओ फिल्म्स का जॉइंच वेंचर है। फिल्म के डायरेक्टर सतराम रमानी है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी के अलावा जहीर इकबाल और महत राघवेंद्र भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आने वाले हैं। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Double XL cast, Double XL Movie, Double XL Shikhar Dhawan

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh की धांसू बैटरी के साथ ये हैं 2026 में अबतक के सबसे धांसू फोन! देखें पूरी लिस्ट
  2. Flipkart June Epic Sale: 15 हजार रुपये सस्ते मिल रहे Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन! जानें बेस्ट डील्स
  3. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री मूवी, Free Gemini AI के साथ Jio के धांसू मोबाइल प्लान!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री मूवी, Free Gemini AI के साथ Jio के धांसू मोबाइल प्लान!
  2. Flipkart June Epic Sale: 15 हजार रुपये सस्ते मिल रहे Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन! जानें बेस्ट डील्स
  3. 840Wh बैटरी, 4.4 घंटे राइडिंग टाइम के साथ Specialized Levo 4 X माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत
  4. 9000mAh की धांसू बैटरी के साथ ये हैं 2026 में अबतक के सबसे धांसू फोन! देखें पूरी लिस्ट
  5. OnePlus Nord Buds 4 के टीजर में दिखी ईयरबड्स की पहली झलक! जानें कैसे होंगे फीचर्स
  6. 6 हजार सस्ता मिल रहा Poco का 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, धमाकेदार ऑफर
  7. Tata Electronics के iPhone प्लांट को बंद करने की चेतावनी, ये है कारण...
  8. iPhone 18 Pro Max के कलर्स फिर हुए लीक! 'डार्क चैरी' की होगी धूम?
  9. OTT Releases This Week: भूत बंगला, माँ है ना, वायरल हिट, राख जैसी फिल्मों की होगी इस हफ्ते धूम!
  10. क्लाइमेट चेंज धीमी कर रहा है पृथ्वी की गति! हो सकता है बड़ा खतरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.