Chhello Show OTT release: भारत की तरफ से ऑस्कर में भेजी गई ’छेलो शो’ इस OTT पर इस दिन होगी रिलीज

Chhello Show OTT release : निर्देशक पान नलिन की इस फिल्म की कहानी बहुत ही रोमांचक है। फ‍िल्‍म में भावेश श्रीमाली, ऋचा मीणा, परेश मेहता, भवाली रबारी की शानदार एक्टिंग ने चार चांद लगा दिए हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 नवंबर 2022 12:23 IST
ख़ास बातें
  • यह फ‍िल्‍म नेटफ्लिक्‍स पर आ रही है
  • 25 नवंबर से इस फ‍िल्‍म को देखा जा सकेगा
  • गुुजराती और हिंदी में स्‍ट्रीम होगी फ‍िल्‍म

Chhello Show OTT release : इस फिल्म की तुलना इटैलियन फिल्म सिनेमा पैराडीजो से की जा रही है।

Chhello Show OTT release : भारत की ओर से आगामी ऑस्‍कर अवॉर्ड के लिए भेजी गई गुजराती फ‍िल्‍म 'छेलो शो' (Chhello Show) गुजरात के एक छोटे से कस्बे में रहने वाले बच्चे की कहानी है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक बच्चे को सिनेमा से प्यार हो जाता है। यह फिल्म डायरेक्टर पान नलिन की बायोपिक है और इसका निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। फिल्म की कहानी बड़ी ही दमदार है। यही वजह है कि इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला। सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो रही है। 

फिल्म छेलो शो की खास बात यह भी है कि इसे ऑस्कर एंट्री मिल गई है। बहुत कम ही ऐसी फिल्में बनती हैं, जिन्‍हें ऑस्कर में एंट्री मिल जाए। आपको बता दें कि ऑस्कर अवॉर्डस 2023 के लिए इस भारतीय फिल्म को चुन लिया गया है। सिनेमाघरों से ऑस्कर का सफर तय करने के बाद छेलो शो 25 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म दो भाषाओं हिंदी औऱ गुजराती में रिलीज की जाएगी।
Advertisement
 
निर्देशक पान नलिन की इस फिल्म की कहानी बहुत ही रोमांचक है। फ‍िल्‍म में भावेश श्रीमाली, ऋचा मीणा, परेश मेहता, भवाली रबारी की शानदार एक्टिंग ने चार चांद लगा दिए हैं। खबर यह भी है कि इस फिल्म की तुलना इटैलियन फिल्म सिनेमा पैराडीजो से की जा रही है। दोनों ही फिल्‍मों की कहानी काफी हद तक मिलती जुलती बताई जा रही है। इनके पोस्टर भी एक जैसे लगते हैं।  

इस फिल्म को लोगों ने काफी प्यार दिया है और फिल्म फडरेशन ऑफ इंडिया ने फ‍िल्‍म को भारत की ओर से ऑस्कर के लिए ऑफिशियल एंट्री दी है। दर्शक इस फ‍िल्‍म को ओटीटी पर देखना चाह रहे थे उनका इंतजार भी खत्‍म हो रहा है। नेटफ्लिक्स पर  25 नवंबर से फ‍िल्‍म देखी जा सकेगी। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.