Big Boss में राखी सावंत ने कंटेस्टेंट को ठंडे पानी में लगवाई डुबकी

Bigg Boss Marathi : एंटरनेटमेंट क्वीन राखी सावंत ने हाल ही बिग बॉस मराठी के सीजन 4 में वाइल्डकार्ड से एंट्री ली है। बिग बॉस की चहेती राखी ने आते ही कंटेस्टेंट को उनकी गलती के लिए सजा सुनानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2022 21:40 IST
ख़ास बातें
  • बिग बॉस मराठी में राखी की एंट्री
  • राखी ने स्नेहलता पर ढाया कहर
  • फैंस कर रहे कॉमेंट

Bigg Boss Marathi: प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह राखी ने एक्ट्रेस स्नेहलता को पूल के ठंडे पानी में डुबकियां लगवा दी है।

Bigg Boss Marathi: ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने घर में आते ही तहलका मचा दिया है। उनके आने से सभी कंटेस्टेंट की वाट लग गई है। राखी को देखकर लगता है कि अब किसी की भी गलती होने पर उसे बिग बॉस द्वारा बार बार बोलकर गलती सुधारने का मौका नहीं मिलेगा। अब तो एंटरटेनमेंट क्वीन से उन्हें सजा मिलकर रहेगी। हाल ही में रिलीज एक प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह राखी ने एक्ट्रेस स्नेहलता को पूल के ठंडे पानी में डुबकियां लगवा दी है।

बिग बॉस मराठी में राखी की एंट्री

बिग बॉस मराठी के सीजन 4 में एक महीने पहले आई स्नेहलता अब आगे से ऐसी गलती करने से पहले एक बार तो जरूर सोच में पड़ जाएंगी। दरअसल हुआ ये की स्नेहलता अक्सर अपना माइक पहनना भूल जाती हैं। जिसके लिए बिग बॉस द्वारा उन्हें कई बार टोका भी जा चुका है। इस वीडियो में आप देख सकत हैं कि स्नेलता ने बर्तन धोते वक्त माइक नहीं पहना हुआ था, जिसपर बिग बॉस ने उन्हें टोका। बिग बॉस के कहते ही वो अपना माइक पहनने को दौड़ती हैं।

ड्रामा क्वीन राखी ने स्नेहलता पर ढाया कहर

लेकिन जहां राखी हो और वहां ड्रामा न हो ऐसा तो कम ही देखने को मिलता है। और उनके फैंस उनके इस एक्शन को देखने के लिए निगाहें गड़ाए बैठे रहते हैं। फिर क्या था, राखी आकर स्नेहलता से कहती हैं कि ‘ ऐसा बार बार नहीं चलेगा। तुम्हें जब इसकी सजा मिलेगी तभी तुम्हें याद रहेगा।‘ इसके बाद राखी उन्हें पूल के ठंडे पानी में 4-5 बार डुबकियां लगाने को कहती हैं।
 

फैंस कर रहे कमेंट

हालांकि स्नेहलता अपनी बात को रखते हुए राखी से कहती हैं कि ‘मैंने माइक क्यों नहीं पहना था, इसकी क्लैरिफिकेशन मैं दे चुकी हूं।‘ मगर राखी कहा सुनने वाली हैं। आखिरकार उन्हें राखी की बात माननी ही पड़ती है। वहीं पानी में डुबकी लगा रही स्नेहलता को राखी ठीक से अपनी सजा पूरी करने के लिए भी टोकती नजर आती हैं। राखी के फैंस उन्हें बिग बॉस में देखकर काफी खुश हैं। सोशल मीडिया के जरिए उनके फैंस बिग बॉस 16 में आने की भी डिमांड कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बिग बॉस 16 में भी आ जाओ। बड़ा बोर चल रहा है। वहीं एक ने कहा- सब रेडी रहो हमारी क्वीन वाट लगाने आ गई है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.