Bawaal Teaser : वरुण धवन-जान्हवी कपूर की फ‍िल्‍म इस दिन सीधे OTT पर होगी रिलीज, देखें टीजर

Bawaal Teaser : वरुण ने फ‍िल्‍म में एक स्‍कूल टीचर का रोल प्‍ले किया है, जबकि जान्हवी एक सिंपल लड़की निशा का रोल प्‍ले कर रही हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 जुलाई 2023 17:51 IST
ख़ास बातें
  • नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हुई है फ‍िल्‍म
  • 21 जुलाई को प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज
  • वरुण धवन और जान्‍हवी कपूर हैं मुख्‍य भूमिकाओं में

एक ट्वीट में प्राइम वीडियो ने बताया है कि ‘बवाल’ (Bawaal) भारत समेत दुनियाभर में 21 जुलाई को रिलीज की जाएगी।

Photo Credit: Video Grab

दंगल और छिछोरे जैसी फ‍िल्‍मों का निर्देशन कर चुके नितेश तिवारी की फ‍िल्‍म ‘बवाल' (Bawaal) का टीजर रिलीज हो गया है। 1 मिनट 15 सेकंड का वीडियो बताता है कि बवाल एक लव स्‍टोरी होगी, जिसमें वरुण धवन और जान्हवी कपूर लीड रोल में हैं। वरुण ने फ‍िल्‍म में एक स्‍कूल टीचर का रोल प्‍ले किया है, जबकि जान्हवी एक सिंपल लड़की निशा का रोल प्‍ले कर रही हैं। Bawaal को सिनेमाघरों के बजाए सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। दर्शक इसे प्राइम वीडियो (Prime Video) पर स्‍ट्रीम कर पाएंगे। 

एक ट्वीट में प्राइम वीडियो ने बताया है कि ‘बवाल' (Bawaal) भारत समेत दुनियाभर में 21 जुलाई को रिलीज की जाएगी। इस फ‍िल्‍म को साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी की अर्थस्की पिक्चर्स के सहयोग से तैयार किया है।
Advertisement

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, वरुण ने फ‍िल्‍म ने अजय का किरदार निभाया है जो लखनऊ में एक स्कूल में टीचर है। छात्र उसे अपना आदर्श मानते हैं और शहर में हर कोई उसकी तारीफ करता है। जान्हवी ने निशा का किरदार निभाया है, जो एक बुद्धिमान, सुंदर, सरल लड़की है और उसकी एकमात्र उम्मीद अपना सच्चा प्यार पाना है।
 

मेकर्स ने इस फ‍िल्‍म के बारे में कहा कि प्यार कभी भी आसान नहीं होता है और इसे जंग से गुजरना पड़ता है। दावा है कि फ‍िल्‍म एक सार्थक मेसेज देती है। इसकी शूटिंग भारत समेत कई इंटरनेशनल लोकेशन पर की गई है। यह नितेश तिवारी की पांचवीं फ‍िल्‍म है। उनकी पहचान ‘चिल्लर पार्टी', ‘दंगल' और ‘छिछोरे' जैसी फ‍िल्‍मों से है। 

‘मैंने अपने रिश्‍ते को समझने में इतना वक्‍त लगा दिया, जब समझा तो खोने का वक्‍त आ चुका था।' जान्हवी कपूर की ये लाइनें टीजर और कहानी की आत्‍मा हैं, जिससे स्‍टोरी किस दिशा में जाएगी, यह अंदाजा लगता है। टीजर बैकग्राउंड में अरिजीत सिंह का गाना सुनाई देता है। टीजर के सबसे आखिर में वो सीन आता है, जो फ‍िल्‍म के अहम पड़ाव की जानकारी देता है। क्‍या है वो सीन? इसके लिए टीजर देखना तो बनता है!   
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.