अवतार 2 ने कमाई का बनाया रिकॉर्ड! M3gan बनी साल 2023 की पहली हिट हॉलीवुड फ‍िल्‍म

अवतार 2 ने 3D में अमेरिका और कनाडा के सिनेमाघरों में अच्‍छी कमाई की है। यह फ‍िल्‍म चौथे सप्ताह में भी नंबर-1 रही है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 जनवरी 2023 21:03 IST
ख़ास बातें
  • अवतार 2 की कमाई वैश्विक स्तर पर 1.7 बिलियन डॉलर को पार कर गई है
  • ‘M3gan’ इस साल की पहली हिट हॉलीवुड फ‍िल्‍म बन गई है
  • दोनों ही फ‍िल्‍में बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अच्‍छी कमाई कर रही हैं

'M3gan' हॉलीवुड की नए साल की पहली हिट फिल्म है। जेम्स कैमरून की अवतार 2 भी कर रही है शानदार प्रदर्शन।

साइंस फ‍िक्‍शन हॉरर फ‍िल्‍म 'M3gan' साल 2023 की हॉलीवुड की पहली हिट फ‍िल्‍म बन गई है। यह फ‍िल्‍म एक लड़की के माता-पिता के कार एक्सीडेंट में मारे जाने के बाद उसके द्वारा बनाए गए एक साथी रोबोट की कहानी के बारे में हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कम बजट की इस फ‍िल्‍म ने अच्‍छी कमाई की है। बताया जा रहा है कि 'M3gan' ने बड़े पैमाने पर दर्शकों की 2D शो में आकर्षित किया है। 

वहीं, जेम्स कैमरून की अवतार: द वे ऑफ वॉटर का प्रदर्शन अभी भी शानदार है। लोग बड़ी स्‍क्रीन पर इस फ‍िल्‍म को देखने पहुंच रहे हैं। 3D में इस फ‍िल्‍म ने अमेरिका और कनाडा के सिनेमाघरों में अच्‍छी कमाई की है। यह फ‍िल्‍म चौथे सप्ताह में भी नंबर-1 रही है। कैमरून की साइंस फिक्शन ने ग्‍लोबल लेवल पर 1.7 अरब डॉलर से ज्‍यादा की कमाई कर ली है।  

अवतार 2 की कमाई उसी तरह की है, जैसी साल 2009 में अवतार ने दिखाई थी। उस फ‍िल्‍म ने भी अपने चौथे सप्ताह में 50.3 मिलियन डॉलर कमाए थे। अवतार 2 पहले से ही सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के रूप में रैंक कर रही है। फिल्म ने विदेशों में अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है। इस फ‍िल्‍म ने जितने टिकट सोल्‍ड किए हैं, वह महामारी के बाद रिलीज हुई किसी भी फ‍िल्‍म में सबसे ज्‍यादा हैं। 

अवतार 2 को भारत में दिसंबर में रिलीज किया गया था। अवतार फिल्म का यह सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है। विदेश में भी फिल्म कमाल का प्रदर्शन कर रही है। सिनेमाघरों में दर्शकों की फेवरेट बन चुकी अवतार: द वे ऑफ वॉटर को दुनिया भर में खूब पसंद किया जा रहा है। इसके वीकडेज के कलेक्शन में गिरावट आई थी, लेकिन फिल्म ने पिछले हफ्ते रफ्तार पकड़ी और शनिवार को इसने 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारत में किया।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: film global collection, avatar 2, M3gan, James Cameron
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  11. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.