Animal Collection Day 3 : ‘एनिमल’ की दहाड़! रणबीर की फ‍िल्‍म Rs 200 करोड़ पार, कितने कमाए सैम बहादुर ने? जानें

Animal & Sam Bahadur Collection Day 3 : आंकड़े दावा कर रहे हैं कि 3 दिनों में ‘एनिमल’ ने भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 200 करोड़ रुपये से ऊपर कमाई कर ली है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2023 12:02 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर एनिमल की कमाई 200 करोड़ पार
  • वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 350 करोड़ के पार पहुंंचा
  • विकी कौशल की फ‍िल्‍म सैम बहादुर भी कर रही अच्‍छा प्रदर्शन

Animal ने अपनी रिलीज के दिन ही मजबूत शुरुआत की थी। फ‍िल्‍म ने 63.8 करोड़ रुपये भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर जुटाए।

Photo Credit: @TinyDhillon & T series

Animal & Sam Bahadur Collection Day 3 : रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म ‘एनिमल' ने भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। 3 दिन में इस फ‍िल्‍म ने जो कमाई की है, उसने इंडस्‍ट्री को चौंका दिया है। ना सिर्फ हिंदी में, फ‍िल्‍म ने तेलेगु भाषा में भी अच्‍छा कलेक्‍शन किया है। आंकड़े दावा कर रहे हैं कि 3 दिनों में ‘एनिमल' ने भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 200 करोड़ रुपये से ऊपर कमाई कर ली है। वहीं, विकी कौशल की फ‍िल्‍म सैम बहादुर भी अच्‍छा प्रदर्शन कर रही हैं। आइए जानते हैं दोनों फ‍िल्‍मों की बॉक्‍स ऑफ‍िस रिपोर्ट।    

Animal ने अपनी रिलीज के दिन ही मजबूत शुरुआत की थी। फ‍िल्‍म ने 63.8 करोड़ रुपये भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर जुटाए। शनिवार को रिलीज के दूसरे दिन फ‍िल्‍म ने 66.27 करोड़ रुपये की कमाई भारत में कर डाली। Sacnilk की लेटेस्‍ट रिपोर्ट में बताया गया है कि रविवार को फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन और आगे बढ़ता हुआ 71.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

रविवार के कलेक्‍शन में 63.46 करोड़ रुपये की कमाई फ‍िल्‍म के हिंदी वर्जन और 7.3 करोड़ रुपये की कमाई फ‍िल्‍म के तेलेगु वर्जन से हुई। रिपोर्ट के अनुसार, तीन दिनों में फ‍िल्‍म की कुल कमाई 201.53 करोड़ रुपये हो गई है। इसमें 176.58 करोड़ रुपये का कारोबार हिंदी वर्जन ने किया है, जबकि 23.15 करोड़ रुपये कमाई तेलेगु वर्जन ने की है। वहीं, टी-सीरीज ने एक पोस्‍ट में बताया है कि फ‍िल्‍म ने दुनियाभर में अबतक 356 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 
 

दूसरी ओर, विकी कौशल की फ‍िल्‍म सैम बहादुर भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रही है। सैम मानेकशॉ की जिंदगी पर बनी फ‍िल्‍म को समीक्षकों ने अच्‍छी प्रतिक्रिया दी है। फ‍िल्‍म देखकर आ रहे दर्शक भी इसकी तारीफ कर रहे हैं। Sacnilk का डेटा बताता है कि Sam bahadur ने 3 दिनों में भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 25.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फ‍िल्‍म का बजट 55 करोड़ रुपये बताया जाता है। उम्‍मीद है कि जल्‍द यह फ‍िल्‍म अपनी लागत से ऊपर कारोबार कर लेगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  2. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  3. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  4. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  5. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  6. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  7. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  9. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  10. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.