Animal Box Office Collection Day 8: 500 करोड़ से अब इतनी दूर है एनिमल! जानें 8वें दिन की कमाई

रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल जैसे दिग्गज स्टारकास्ट वाली एनिमल साल की बड़ी ओपनर फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2023 16:47 IST
ख़ास बातें
  • एनिमल का 8वें दिन का कलेक्शन 22.95 करोड़ रुपये रहा।
  • एनिमल की रिलीज का आज 9वां दिन है।
  • एनिमल साल की बड़ी ओपनर फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

रणबीर कूपर की एनिमल (Animal) बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है।

Animal Box Office Collection Day 8: रणबीर कूपर की एनिमल (Animal) बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है। फिल्म ने ओपनिंग में तो झंडे गाड़े ही, अब रोजाना की कमाई भी रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म एक हफ्ते में 340 करोड़ के करीब कमाने में कामयाब रही। फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन 24.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब इसकी 8वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं एनिमल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लेटेस्ट अपडेट। 

एनिमल फिल्म, जो संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी है, की रिलीज का आज 9वां दिन है। Sacnilk के आंकड़े बताते हैं कि एनिमल का 8वें दिन का कलेक्शन 22.95 करोड़ रुपये रहा। यानी कि फिल्म 23 करोड़ रुपये के लगभग जुटाने में कामयाब रही। इसके बाद भारत में फिल्म की आठ दिनों की कमाई मिलाकर 360 करोड़ रुपये हो गई है। इस रफ्तार अगर यह दूसरे हफ्ते में भी कमाई करती है तो जल्द ही 500 करोड़ के आंकड़े को छू लेगी। 

Animal Box Office Collection Day 9: एनिमल की रिलीज का आज 9वां दिन है। आज के दिन भी फिल्म अच्छी खासी कमाई करती नजर आ रही है। Sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 18.21 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। यानी कि दिन खत्म होने तक यह 25 या 30 करोड़ रुपये आज जुटा सकती है। ऐसा होता है तो एनिमल की अबतक की कुल कमाई 390 करोड़ के करीब पहुंच जाएगी। 

रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल जैसे दिग्गज स्टारकास्ट वाली एनिमल साल की बड़ी ओपनर फिल्मों में शामिल हो चुकी है। एनिमल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म कमाई के मामले में अब तक के सबसे बड़े रिकॉर्ड सेट कर सकती है। एनिमल रणबीर कपूर के फिल्मी सफर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। इससे पहले ब्रह्मास्त्र, और 'संजू' उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनर थीं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.