Animal Advance Booking : रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म ने रिलीज से पहले 3.5 लाख टिकट बेचकर कमाए Rs 10 करोड़!

Animal Advance Booking : सिर्फ दिल्‍ली में इस फ‍िल्‍म ने 2 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 नवंबर 2023 21:42 IST
ख़ास बातें
  • 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म
  • फ‍िल्‍म ने 10 करोड़ से ज्‍यादा की एडवांस बुकिंग की
  • 2023 की एक और ब्‍लॉकबस्‍टर हो सकती है एनिमल

कई ट्रेड एनालिस्‍ट यह अनुमान जता चुके हैं कि 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म हो सकती है।

Animal Advance Booking : रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म ‘एनिमल' 1 दिसंबर को रिलीज (Animal Release date) हो रही है। फ‍िल्‍म के टीजर ने दर्शकों को उत्‍साहित किया है। पिछले वीकेंड ही फ‍िल्‍म के एडवांस टिकटों की बुकिंग शुरू हुई थी। फ‍िल्‍म ने शानदार एडवांस बुकिंग हासिल की है। Sacnilk.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'एनिमल' ने 10 करोड़ रुपये की ग्रॉस एडवांस बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सिर्फ दिल्‍ली में इस फ‍िल्‍म ने 2 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है। 

कई ट्रेड एनालिस्‍ट यह अनुमान जता चुके हैं कि 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म हो सकती है। यानी यह पिछले साल आई ब्रह्मास्‍त्र को भी पछाड़ सकती है। हालांकि फ‍िल्‍म को 'A' सर्टिफ‍िकेट मिला है। एडवांस बुकिंग का यही ट्रेंड जारी रहा, तो एनिमल साल 2023 की एक और बड़ी ओपनिंग करने वाली फ‍िल्‍म बन जाएगी। 

पिछले गुरुवार जब मेकर्स ने फ‍िल्‍म का ट्रेलर रिलीज किया, तभी दर्शकों में सनसनी फैल गई थी। इस फ‍िल्‍म को बनाया है ‘कबीर सिंह' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने। एनि‍मल के ट्रेलर से जो प्रमुख बातें पता चलीं वो ये कि फ‍िल्‍म में जबरदस्‍त ऐक्‍शन होने वाला है। इसकी कहानी एक पिता और पुत्र के रिलेशन के इर्द-गिर्द घूमती है। रणबीर कपूर जोकि अपने फ‍िल्‍मी पिता अन‍िल कपूर से बेहद प्‍यार करते हैं। लेकिन उनका प्‍यार बचपन से जवानी तक एकतरफा है। वह अपने पिता का हर कहा मानते हैं और जब पिता पर आंच आती है, तो सबकुछ छोड़कर वापस लौटते हैं और गुनहगारों से बदला लेने की ठानते हैं। 

ट्रेलर से यह भी पता चला कि फ‍िल्‍म में बॉबी देओल निगेट‍िव रोल अदा कर रहे हैं और उनकी टक्‍कर रणबीर से होने वाली है। तीन चेहरे जिन्‍हें फ‍िल्‍म के ट्रेलर में सबसे ज्‍यादा स्‍पेस मिला है- अनिल कपूर, रणबीर कपूर और बॉबी देओल हैं। रश्‍मिका मंदाना भी नजर आई हैं। फ‍िल्‍म 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  2. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  3. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  5. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  8. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  9. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
  10. Jio, Airtel यूजर्स को 5G के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे? क्या है 5G नेटवर्क स्लाइसिंग, कैसे होगी लागू, TRAI ने पेश किए सुझाव
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.