Thank God फिल्म में रिलीज से पहले 3 बड़े बदलाव, इस बात को लेकर छिड़ा था विवाद

ट्रेलर में दिखाए गए चित्रगुप्त और यमदूत, दोनों कैरेक्टर के नाम बदल दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2022 21:15 IST
ख़ास बातें
  • खबर है कि चित्रगुप्त नाम को अब इंग्लिश एब्रिवेशन से ढ़क दिया गया है।
  • फिल्म की रिलीज दो दिन बाद है
  • चित्रगुप्त के किरादार पर था विवाद, फिल्म में हुए कई बदलाव

थैंक गॉड फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आ रही है

Photo Credit: Twitter/image shared by Sidharth Malhotra

भारत में जब भी कोई पीरियड फिल्म या पौराणिक मान्यताओं पर आधारित फिल्म रिलीज होती है तो उसे लेकर बवाल मचना तय है। ऐसी ही एक फिल्म है थैंक गॉड। फिल्म की रिलीज दो दिन बाद है और इससे पहले मेकर्स को इसमें कुछ बदलाव करने पड़ गए। अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुलप्रीत सिंह जैसे सितारों से सजी थैंक गॉड अपने ट्रेलर रिलीज से चर्चा में आ गई थी। ट्रेलर को बहुत से लोगों ने पसंद किया तो कई जगह इसको लेकर आपत्ति भी उठाई गई। फिल्म में अजय देवगन का लीड कैरेक्टर है और सिद्दार्थ मल्होत्रा लीड हीरो के रूप में हैं। अजय देवगन के किरदार का नाम चित्रगुप्त है। 

फिल्म में चित्रगुप्त के किरदार पर लोगों ने आपत्ति जताई थी, जिसके कारण अब मेकर्स ने इसका नाम ही बदल दिया है। खबर है कि चित्रगुप्त को अब इंग्लिश एब्रिवेशन से ढ़क दिया गया है। इसे सीधा CG कर दिया गया है ताकि फिल्म रिलीज के बाद किसी तरह का नया बवाल न उठे। फिल्म को हाल ही में यूए (U/A) सर्टिफिकेट दिया गया है। ट्रेलर में दिखाए गए चित्रगुप्त और यमदूत, दोनों कैरेक्टर के नाम बदल दिए गए हैं। यूमदूत की जगह अब केवल YD कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म कुछ और अहम बदलाव भी किए गए हैं। मसलन, एक शराब की ब्रैंड का लोगो धुंधला कर देना, मंदिर के एक सीन में बदलाव और फिल्म की शुरुआत में दिखाए जाने वाले डिस्क्लेमर की लम्बाई बढ़ाना आदि। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कुछ घंटे पहले ही इस फिल्म से एक छोटा सा सीन अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। 
 

थैंक गॉड फिल्म की कहानी

फिल्म की स्टोरी अयान कपूर यानि सिद्धार्थ के साथ हुई एक दुर्घटना से शुरू होती है। एक्सीडेंट में उसकी मौत हो जाती है और वह यमलोक में अपने आप को पाता है। यहां पर CG यानि अजय देवगन से उसका सामना होता है। सीजी उसके साथ एक खेल खेलता है जिसे गेम ऑफ लाइफ कहा गया है। शर्त है कि अगर अयान इस खेल में जीत जाता है तो उसे उसकी जिन्दगी वापस मिल जाएगी। इस दौरान अयान को कई तरह के टास्क दिए जाते हैं। 

मनुष्य के अंदर जो जो भी अवगुण जैसे ईर्ष्या, क्रोध, वासना आदि हैं, उन सभी का टेस्ट इसमें अयान को देना पड़ता है। अंत में क्या वह जीतकर अपनी जिन्दगी वापस पा लेता है, यही फिल्म की कहानी है। फिल्म में कॉमेडी के रूप में मनुष्य के अंदर मौजूद विकारों को दिलचस्प रूप से दिखाया गया है कि कैसे मनुष्य अपनी कामनाओं और वासनाओं में फंसकर ईश्वर को नजरअंदाज करता चला जाता है। इंद्र कुमार इस फिल्म के डायरेक्टर हैं। स्टारकास्ट में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठाकरिया, सुनीर खेत्रपाल, दीपक मुकुट, आनंद पंडित ने प्रड्यूस किया है। 25 अक्टूबर से फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi की नई वाशिंग मशीन में हैं तीन ड्रम! 10Kg फ्रंट लोड के साथ स्मार्ट फीचर्स, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!
  3. नहीं देखना चाहते YouTube Shorts? फीड को हमेशा के लिए करें बंद
  4. Red Magic 11s Pro जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus Nord CE 6 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!
  8. WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!
  9. Honor के आगामी स्मार्टफोन में मिल सकती है 11,000mAh की जंबो बैटरी
  10. PS Plus Game Catalogue: अप्रैल में फ्री खेलने को मिलेंगे कई नए गेम्स, Horizon Zero Dawn भी शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.