HIT 2 OTT Release Date : क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'हिट 2' ओटीटी पर रिलीज, कब और कहां देखें

HIT 2 Ott Release Date : इस फ‍िल्‍म को आज से एमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्‍ट्रीम किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 जनवरी 2023 09:03 IST
ख़ास बातें
  • क्राइम-थ्रिलर फिल्म हिट 2, आज से ओटीटी पर देखी जा सकती है
  • यह एमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्‍ट्रीम की जा सकती है
  • अदिवी के अलावा फिल्म में मीनाक्षी चौधरी भी मुख्य किरदार में हैं

फ‍िल्‍म ने तीन हफ्तों में 41.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह एक तेलेगु फ‍िल्‍म है।

HIT 2 OTT Release Date : तेलेगु फ‍िल्‍म हिट 2 को 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार इस क्राइम थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर अच्‍छा प्रदर्शन किया। फ‍िल्‍म ने तीन हफ्तों में 41.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी। होमिसाइड इंटरवेंशन टीम, हिट : द सेकेंड केस में इंस्पेक्टर कृष्ण देव उर्फ केड़ी की मुख्य भूमिका में अदिवी सेश नजर आए हैं। अब यह फ‍िल्‍म ओटीटी पर भी रिलीज होने जा रही है।  
 
हिट 2 को जो दर्शक सिनेमाघरों में देखने से चूक गए थे, वो इसे ओटीटी पर देख सकते हैं। अदिवी सेश स्टारर यह फ‍िल्‍म 6 जनवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रि‍लीज हो रही है, यानी आज से। अमेजन ने इसके डिजिटल राइट्स को खरीद लिया है और इसकी रिलीज की घोषणा भी कर दी है। 5 जनवरी को एमेजॉन ने इसकी घोषणा करते हुए लिखा कि कुछ थ्रिलिंग ढूंढने के मूड में हैं! HIT2onPrime, 6 जनवरी
 
अदिवी के अलावा फिल्म में मीनाक्षी चौधरी मुख्य किरदार में हैं। जबकि राव रमेश, तनिकेला भरानी, पोसनी कृष्ण मुरली, कोमली प्रसाद और श्रीकांत अयंगर भी इस फिल्म में नजर आएंगे। इसके हिंदी वर्जन को सिनेमाघरों में 30 दिसंबर को रिलीज किया गया था।
 
थ्रिलर फिल्म हिट 2 के अंत में पता चलता है कि नानी फिल्म की अगली कड़ी में नजर आएंगी, क्योंकि उन्हें पुलिस वाले अर्जुन सरकार के रूप में पेश किया गया था, जो अदिवी के किरदार कृष्ण देव उर्फ केड़ी के दोस्त थे। इस साल पहले सुंदरनिकी में अपने मनोरंजक प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले नानी ने अपने बैनर पोस्टर सिनेमा के तहत फिल्म भी बनाई है।

आपको बता दें कि हिट: द फर्स्ट केस में विश्वक सेन और रूहानी शर्मा ने मुख्य भुमिका निभाई थी। यह दो साल पहले रिलीज हुई थी। राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा ने फिल्म के हिंदी रीमेक में किरदार निभाया था, जो जुलाई में सिनेमाघरों में दिखाई गई थी। सैलेश कोलानू ने तीनों फिल्मों का निर्देशन किया है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
  2. 17 हजार सस्ता मिल रहा Realme का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. भारत में दो नए कलर्स में पेश हुआ Infinix Note 60 Pro, जानें प्राइस
  4. टेस्ला की भारत में धीमी शुरुआत, पहले वर्ष में 500 यूनिट्स से कम की सेल्स
  5. पृथ्वी से 5 गुना बड़े नए ग्रह पर मिलेगा जीवन? 48 प्रकाशवर्ष दूर नई दुनिया ने जगाई उम्मीद
  6. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  7. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
  8. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  9. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  10. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.