Adipurush Advance Booking : प्रभास की फ‍िल्‍म आद‍िपुरुष ने शुरू कर दी कमाई, कितने टिकट बिके? जानें लेटेस्‍ट अपडेट

Adipurush Advance Booking Day 1 : बुक किए गए कुल टिकटों की संख्‍या अभी तक 50 हजार से 1 लाख के बीच है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 जून 2023 20:15 IST
ख़ास बातें
  • 16 जून को दुनियाभर में रिलीज हो रही है फ‍िल्‍म
  • टिकटों की बुकिंग के लिए लोगों में दिख रहा उत्‍साह
  • हिंदी भाषा में खूब हो रही है टिकटों की एडवांस बुकिंग

आदिपुरुष में लीड रोल निभा रहे प्रभास, भगवान राम की भूमिका में हैं। अभिनेत्री कृति सेनन ने जानकी यानी माता सीता की भूमिका निभाई है।

प्रभास, कृति सेनन की फ‍िल्‍म आदिपुरुष (Adipurush) 16 जून को दुनियाभर में रिलीज हो रही है। फ‍िल्‍म के एडवांस टिकटों की बुकिंग भारत में शुरू हो गई है। अब तक आई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रभास की फ‍िल्‍म देखने के लिए दर्शकों में उत्‍साह है। बड़ी संख्‍या में लोग टिकट बुक करा रहे हैं। हिंदी भाषा में भी फ‍िल्‍म को अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स मिल सकता है, क्‍योंकि पहले दिन के लिए ही बड़ी संख्‍या में टिकटों की बुकिंग कराई गई है। 

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk ने अनुमान लगाया है कि आदिपुरुष के पहले दिन के शोज के लिए एडवांस टिकटों की बुकिंग 2 करोड़ से 5 करोड़ रुपये (ग्रास) के बीच है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बुक किए गए कुल टिकटों की संख्‍या 50 हजार से 1 लाख के बीच है। 

पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि आदिपुरुष (हिंदी) ने रिलीज डे के लिए अबतक 39 हजार टिकट बेच डाले हैं। टिकटों की ये बिक्री 3 नेशनल चेन्‍स में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, करीब 18 हजार 500 टिकट पीवीआर में, 12 हजार 500 टिकट आईनॉक्स में और 8 हजार टिकट सिनेपोलिस में बेचे गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि आदिपुरुष इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फ‍िल्‍म बन सकती है। 

आदिपुरुष में लीड रोल निभा रहे प्रभास, भगवान राम की भूमिका में हैं। अभिनेत्री कृति सेनन ने जानकी यानी माता सीता की भूमिका निभाई है। लक्ष्‍मण के किरदार में हैं सनी सिंह। रावण की भूमिका में अभिनेता सैफ अली खान दिखाई देंगे। आदिपुरुष का टीजर पिछले साल आया था, जिस पर काफी विवाद हुआ था। खासतौर पर सैफ अली खान के रावण के लुक को लेकर। पहले यह फ‍िल्‍म इस साल की शुरुआत में जनवरी में रिलीज होने वाली थी। लेकिन जरूरी बदलावों की वजह से रिलीज में देरी हुई। लोगों ने VFX पर सवाल उठाए, जिसके बाद मेकर्स ने फ‍िल्‍म में बदलाव का फैसला किया।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.