Aarya Season 3 Trailer : लौट आई ‘ओटीटी की शेरनी’, आर्या सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज, इस दिन से देखें

Aarya Season 3 Trailer : सीजन-2 के आखिर में उसे एक नया दुश्‍मन मिला था, जो और मजबूती से आर्या पर वार करता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2023 16:46 IST
ख़ास बातें
  • आर्या सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज
  • 3 नवंबर से डिज्‍नी हॉटस्‍टार पर होगी स्‍ट्रीम
  • अपने दुश्‍मनों से मुुकाबला करती दिखेंगी सुष्मिता सेन

1 मिनट 59 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत होती है आर्या को गोली लगने से।

Aarya Season 3 Trailer : ओटीटी की शेरनी कही जाने वालीं सुष्मिता सेन (Sushmita sen) एक बार फ‍िर लौट रही हैं। डिज्‍नी हॉटस्‍टार की पॉपुलर सीरीज में से एक आर्या (Aarya) के सीजन-3 का ट्रेलर (Aarya Season 3 Trailer) रिलीज हो गया है। पिछले 2 सीजनों की तरह तीसरा सीजन भी आर्या पर फोकस्‍ड है, जो अपने बच्‍चों के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है। सीजन-2 के आखिर में उसे एक नया दुश्‍मन मिला था, जो और मजबूती से आर्या पर वार करता है। नए सीजन में आर्या, विदेशी दुश्‍मनों के निशाने पर भी है। 

1 मिनट 59 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत होती है आर्या को गोली लगने से। वह अपने तीनों बच्‍चों के सामने गिर पड़ती है। कहानी 4 हफ्ते पहले शुरू होती है, जब अफीम के खेतों के पेपर पर एक जमींदार साइन करने से इनकार कर देता है। आर्या उसका अंगूठा काटकर साइन करवा लेती है। 

फ‍िर एक सीन में आर्या कहती है, आपने मेरे बारे में जो सुना है सही सुना है। अपने बच्‍चों के प्रोटेक्‍शन के लिए मैं कुछ भी कर सकती हूं। अगले सीन में आर्या और विदेशी ड्रग माफ‍िया की बातचीत है। संभवत: आर्या को कोई बड़ा ऑर्डर पूरा करना है, जिसके लिए उसे ट्रांसपोर्ट और सप्‍लाई दोनों में आगे बढ़ना है। 

जाहिर तौर पर आर्या के दुश्‍मन इसमें रुकावट डालते हैं। पिछले दो सीजनों की तरह नारकोटिक्‍स डिपार्टमेंट का सरकारी ऑफ‍िसर भी आर्या को पकड़ना चाहता है। हर कोई आर्या को निपटाना चाहता है। उसके बच्‍चों की जान को भी खतरा है। 



मुश्किल समय में आर्या का खास बंदा उसकी मदद के लिए खड़ा नजर आता है। आर्या कहती है- पंजे निकालने का वक्‍त आ गया है। ट्रेलर का आखिरी डायलॉग है- कभी कभी अपने बच्‍चों की हिफाजत के लिए एक मां को राक्षस बनना पड़ता है। यह एक लाइन बता देती है कि आर्या हार नहीं मानने वाली। वह लड़ेगी अपने हर दुश्‍मन से।  

नए सीजन में सुष्मिता सेन के अलावा इंद्रनील सेनगुप्ता, सिकंदर खेर, ईला अरुण, विकास कुमार, विनोद रावत संग जैसे कलाकार नजर आएंगे। 3 नवंबर से इसे डिज्‍नी हॉटस्‍टार पर स्‍ट्रीम किया जा सकेगा। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Bold N2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Jio ने पेश किया OTT Pass, 30GB डाटा के साथ 12+ OTT ऐप, लाइव चैनल के साथ ऐसे फायदे, जानें कीमत
  3. Samsung 2026 Vision AI TV लॉन्च, बड़ी डिस्प्ले के साथ दमदार एआई फीचर्स से लैस
  4. Amazon Echo Dot Max, Echo Studio 3 गुना ज्यादा Bass और Dolby Atmos के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  5. Apple कर रहा आईफोन एंटी स्नैचिंग फीचर पर काम, चोरी होने पर होगा अपने आप लॉक, जानें सबकुछ
  6. Samsung Galaxy S26 FE डिजाइन आया सामने, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  7. बिना स्क्रीन वाला Luna Band भारत में लॉन्च: नींद, खाना और हेल्थ का रखेगा पूरा हिसाब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple कर रहा आईफोन एंटी स्नैचिंग फीचर पर काम, चोरी होने पर होगा अपने आप लॉक, जानें सबकुछ
  2. स्क्रू कसने और खोलने का काम होगा आसान, Xiaomi ने लॉन्च किया नया स्मार्ट इलेक्ट्रिक टूल
  3. Lava Bold N2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  4. Jio ने पेश किया OTT Pass, 30GB डाटा के साथ 12+ OTT ऐप, लाइव चैनल के साथ ऐसे फायदे, जानें कीमत
  5. बढ़ते AI मार्केट ने की Samsung कर्मचारियों की चांदी, बोनस में मिलेंगे ₹3.28 करोड़!
  6. Oppo Find X10 में मिल सकती है 8,000mAh की दमदार बैटरी
  7. सरकार दे रही फ्री Cyber Security Course, सिर्फ 2.5 घंटे में मिलेगा सर्टिफिकेट, ऐसे करें अप्लाई
  8. Amazon Echo Dot Max, Echo Studio 3 गुना ज्यादा Bass और Dolby Atmos के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  9. HMD Vibe 2 5G की जबरदस्त डिमांड, सेल शुरू होने के 1 घंटे में बिक गया फोन
  10. बिना स्क्रीन वाला Luna Band भारत में लॉन्च: नींद, खाना और हेल्थ का रखेगा पूरा हिसाब!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.