साल 2022 में ‘द कश्मीर फाइल्स’ से लेकर ‘ब्रह्मास्त्र’, आदिपुरुष तक ने इंटरनेट पर खूब बटोरी सुर्खियां

साल 2022 में कुछ ऐसी फिल्में भी रहीं जिन्हें विवादों का सामना करना पड़ा। आज हम बात करेंगे साल की उन फिल्मों के बारे में जिन्हें विवादों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2022 21:29 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म 'लाल सिंह चड्ढ़ा' पर लगा था लोगों के अस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप
  • फिल्म 'आदिपुरुष' में सैफ अली खान के लुक को काफी ट्रोल किया गया
  • फिल्ममेकर नादव लैपिड ने 'द कश्मीर फाइल्स' को बताया बल्गर प्रोपोगेंडा

साल 2022 में कुछ ऐसी फिल्में भी रिलीज हुई जो सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूत विवादों में बनी रही।

साल 2022 में कई ऐसी फिल्में रिलीज की गईं जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए साल की हाई ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गईं। वहीं कुछ ऐसी फिल्में भी रही जिन्हें सिनेमाघरों में दर्शक ही नहीं मिले। इस साल कुछ ऐसी फिल्में भी रही जिन्होंने रिकॉर्ड तोड़ कमाई तो की मगर विवादों में घिरी रही। आज हम बात करेंगे साल की उन फिल्मों के बारे में जिन्हें विवादों का सामना करना पड़ा।

द कश्मीर फाइल्स

द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। कश्मीरी पंडितों के संघर्ष पर बनी इस फिल्म को दुनिया भर में सराहा गया। लेकिन अपने रिलीज से ही ये विवादों में बनी रही। वहीं कुछ समय पहले आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI 2022) के जूरी हेड इजराइली फिल्म मेकर नादव लैपिड ने इसे एक वल्गर प्रोपोगेंडा बताया जिसके वाद फिर से इसके विवाद को हवा मिल गई।

लाल सिंह चड्ढा

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढ़ा में करीना कपूर खान भी नजर आई थी। दोनों बेहतर कलाकारों के होने के बावजूद फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप रही। ये फिल्म फॉरेस्ट गम्प की एक ऑफिशियल हिंदी रीमेक थी। फिल्म में आमिर का एक डायलॉग था की- मेरी मां कहती है कि पूजा पाठ करना एक मलेरिया है। जिसे लेकर कहा गया की ये फिल्म लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाती है। फिल्म इस तरह के विवादों में फंस कर बायकॉट का शिकार हो गई।

आदिपुरुष

फिल्म आदिपुरुष का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था। टीजर रिलीज होते ही ये फिल्म विवादों पर बुरी तरह घिर गई। प्रभास और सैफ अली खान स्टारर ये फिल्म रामायण पर बेस्ड है। फिल्म में सैफ अली खान के लुक को काफी ट्रोल किया गया। साथ ही फिल्म के VFX का भी मजाक बनाया गया। जिसके बाद फिल्म के मेकर्स ने इसकी रिलीज को आगे बढ़ा कर इस पर और काम करने का फैसला लिया है।

ब्रह्मास्त्र

रणवीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र इस साल की सुपरहिट फिल्मों में शुमार रही। लेकिन फिल्म के ट्रेलर रिलीज में एक सीन था, जिसमें एक्टर जूते पहने हुए मंदिर की घंटी बजाते हुए नजर आते हैं। इस एक सीन के लिए इस फिल्म को भी विवादों का सामना करना पड़ा था।

सम्राट पृथ्वीराज

अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज को भी विवादों का सामना करना पड़ा। इस फिल्म को एक नहीं कई कारणों से आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। जिसकी वजह से इसके नाम में भी परिवर्तन करते हुए इसे पृथ्वीराज से सम्राट पृथ्वीराज किया गया। वहीं करणी सेना ने इसपर इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया था।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹41000 सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लिप स्मार्टफोन, लिमिटेड है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹41000 सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लिप स्मार्टफोन, लिमिटेड है डील
  2. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
  3. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  4. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  5. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  6. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  7. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  8. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  9. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  10. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.