55,555 रुपये में इलेक्ट्रिक टू वीलर लॉन्‍च, 999 रुपये में कराएं बुकिंग, बिना लाइसेंस चला सकेंगे, जानें पूरी डिटेल

Yulu Wynn e-bike Launched : कंपनी का कहना है कि इस वीकल को खरीदने के लिए फाइनैंसिंग ऑप्‍शंस भी उपलब्‍ध हैं। करीब 2 हजार रुपये महीना से ईएमआई शुरू होने की जानकारी वेबसाइट पर दी गई है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 मई 2023 20:20 IST
ख़ास बातें
  • स्‍टार्टअप ‘युलु’ (Yulu) ने लॉन्‍च की ई-बाइक
  • यह एक लो स्‍पीड इलेक्ट्रिक वीकल है
  • 999 रुपये में इसे बुक किया जा सकता है

Yulu Wynn e-bike Launched : फुल चार्ज होने पर यह 68 किलोमीटर की रेंज देती है। इस टू वीलर पर चढ़ना काफी आसान है।

Photo Credit: buy.yulu.bike/

इलेक्ट्रिक वीकल का मार्केट रफ्तार पकड़ रहा है। कई स्‍टार्टअप्‍स इस क्षेत्र में आगे आ रहे हैं। ऐसे ही एक स्‍टार्टअप ‘युलु' (Yulu) ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक टू वीलर लॉन्‍च किया है। इसका नाम है- Wynn (व्यान)। युलु व्यान (Yulu Wynn) को 55 हजार 555 रुपये की शुरुआती कीमत में लाया गया है। वीकल की बुकिंग शुरू हो गई है, जिसके लिए सिर्फ 999 रुपये चुकाने होंगे। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, बुकिंग अमाउंट पूरी तरह से रिफंडेबल है।   

कंपनी के मुताबिक, Yulu Wynn इलेक्ट्रिक टू वीलर को 2 कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। ये हैं- स्कारलेट रेड और मूनलाइट वाइट। सबसे खास यह है कि इस वीकल को चलाने के लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस की भी जरूरत नहीं होगी। कंपनी का कहना है कि लो स्‍पीड इलेक्ट्रिक वीकल (LSEV) होने की वजह से Yulu Wynn को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं है। 

कंपनी का कहना है कि इस वीकल को खरीदने के लिए फाइनैंसिंग ऑप्‍शंस भी उपलब्‍ध हैं। करीब 2 हजार रुपये महीना से ईएमआई शुरू होने की जानकारी वेबसाइट पर दी गई है। ड्राइवर और राइडर इंश्‍योरेंस भी लिया जा सकता है। 

Yulu Wynn के फीचर्स की बात करें, तो फुल चार्ज होने पर यह 68 किलोमीटर की रेंज देती है। इस टू वीलर पर चढ़ना काफी आसान है। कंपनी का कहना है कि 740 mm की सीट हाइट और 1200 mm के वीलबेस की वजह से कोई भी आसानी से ई-बाइक पर सवार हो सकता है। 
Advertisement

सफर लंबा हो और अगली बैटरी की जरूरत महसूस लगे, तो ulu app पर जाकर बैटरी बुक की जा सकती है और यूमा स्‍टेशन पर बैटरी को स्‍वैप किया जा सकता है। ऐप इनेबल्‍ड यह ई-बाइक बिना चाबी के स्‍टार्ट हो सकती है। इसका एक्‍सेस परिवार के 5 लोगों से शेयर किया जा सकता है। वीकल की लोकेशन भी ट्रैक करने का विकल्‍प है। 
Advertisement

अगर आप इस ई-बाइक को ऑनलाइन बुक कराना चाहते हैं, तो https://buy.yulu.bike/. पर जाकर प्रोसेस कर सकते हैं। मोबाइल नंबर, नाम, ई-मेल अड्रेस, पिनकोड जैसी जरूरी जानकारियां शेयर करनी होंगी। ई-बाइक कब से उपलब्‍ध होगी और कौन-कौन से शहर इसके दायरे में होंगे संभवत: बुकिंग करते समय पता चल जाएगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.