सिंगल चार्ज में 55 किमी चलने वाला Yadea KS6 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें क्या है खास

KS6 Pro की कीमत $899 (लगभग रुपये) है। यह अमेरिका में आधिकारिक Yadea ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 अगस्त 2023 12:15 IST
ख़ास बातें
  • Yadea KS6 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर में 55 किमी की रेंज प्रदान करता है।
  • Yadea KS6 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 30 किमी प्रति घंटा है।
  • कीमत की बात करें तो KS6 Pro की कीमत $899 (लगभग 74,353 रुपये) है।

Yadea KS6 Pro की रेंज 55 किमी है।

Photo Credit: Yadea

चीनी ई-स्कूटर निर्माता कंपनी Yadea ने Yadea KS6 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश कर दिया है। नया ई-स्कूटर KS5 Pro का अपग्रेड वर्जन है। नए स्कूटर में ट्रिपल ब्रेकिंग सिस्टम और सेल्फ-हीलिंग टायर दिए गए हैं। Yadea KS6 Pro का डिजाइन काफी सुरक्षित है। इसमें 10-इंच सेल्फ-हीलिंग ट्यूबलेस टायर आते हैं। सेल्फ-हीलिंग टायर बाइक को ज्यादा बेहतर और लो मेंटेनेंस वाला ई-स्कूटर बनाते हैं। यहां हम आपको Yadea KS6 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


KS6 Pro की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात करें तो KS6 Pro की कीमत $899 (लगभग 74,353 रुपये) है। यह अमेरिका में आधिकारिक Yadea ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। KS6 Pro एल्यूमीनियम फ्रेम में डार्क ग्रे कलर में उपलब्ध है। केएस6 प्रो की ग्लोबल उपलब्धता पर अभी कोई जानकारी नहीं है।


Yadea KS6 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की पावर


Yadea KS6 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर में दी गई इलेक्ट्रिक मोटर का अधिकतम आउटपुट 800W है। रेंज की बात करें तो यह सिंगल चार्जिंग में  55 किमी की रेंज प्रदान करता है। वहीं KS6 Pro की टॉप स्पीड 30 किमी/घंटा है। Yadea इलेक्ट्रिक स्कूटर ज्यादा पावरफुल ब्रेकिंग सिस्टम का सपोर्ट करता है। इसमें इलेक्ट्रिक ब्रेक के अलावा फ्रंट में ड्रम ब्रेक और रियर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। अधिकतर ई-स्कूटर ज्यादा से ज्यादा दो ब्रेकिंग सिस्टम का दावा कर सकते हैं जबकि KS6 Pro में तीन हैं। यह स्कूटर को 4-मीटर की दूरी के अंदर 0.1s का हाई रिस्पॉन्स टाइम प्रदान करता है।

KS6 Pro के MPN पॉलिमर-कोटेड टायर सेल्फ-हीलिंग हैं और इनमें ट्यूबलेस तकनीक भी हैं। टायर ई-स्कूटर को खराब इलाकों में आराम से चलने की तक सुविधा प्रदान करते हैं। डेक हैंडल में स्लिप-फ्री ट्रीटमेंट दिया गया है। इसका ड्यूल-शॉक एब्जॉर्बिंग शॉक सस्पेंशन सिस्टम कंफर्टेबल राइडिंग प्रदान करता है। स्कूटर की ब्रशलेस डीसी मोटर और इसकी 15,300mAh बैटरी बेहतर टॉर्क और रेंज प्रदान करती है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
  2. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  3. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  4. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro में हो सकता है MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  3. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  4. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  5. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  6. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  7. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  8. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  9. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  10. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.