Xiaomi ने अपने तीन कर्मचारियों को नौकरी से निकला, जानें क्या वजह थी?

ये कर्मचारी पहले इलेक्ट्रिक सिस्टम और सॉफ्टवेयर टीम, स्टैम्पिंग और कास्टिंग टीम और Xiaomi के ऑटोमोटिव बिजनेस की क्वालिटी टीम में काम करते थे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2023 11:18 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने अपने ऑटोमोटिव बिजनेस से 3 कर्मचारियों को निकाला
  • उनपर निवेश संस्थानों के साथ अनधिकृत बैठकों में भाग लेने का आरोप
  • गलत जानकारी फैलाने से ऑटोमोटिव बिजनेस विकास में बाधा होने की बात कही गई
भारत में अपने स्मार्टफोन और वियरेबल्स के लिए पॉपुलर, चाइनीज टेक दिग्गज Xiaomi ने अपने ऑटोमोटिव बिजनेस से तीन कर्मचारियों को कथित तौर पर निकाल दिया है। निकाले जाने का कारण कर्मचारियों द्वारा निवेश संस्थानों के साथ अनधिकृत बैठकों में भाग लेना और गलत जानकारी फैलाना बताया गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि Xiaomi अपने पहले इलेक्ट्रिक वाहन को कुछ महीनों में प्रोडक्शन पर ले आएगी। कंपनी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार को SU7 मॉडल नंबर के साथ सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा भी जा चुका है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार एक सेडान सेगमेंट कार होगी, जो तीन मॉडल्स, SU7, SU7 Pro और SU7 Ultra नाम से आएंगे।

cnevpost के अनुसार, Xiaomi ने अपने ऑटोमोटिव ब्रांच से तीन कर्मचारियों को यह कहते हुए निकाल दिया कि उन्होंने निवेश संस्थानों के साथ अनधिकृत बैठकों में भाग लिया और गलत जानकारी फैलाई। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि "नवंबर और दिसंबर में, Xiaomi के ऑटोमोटिव बिजनेस यूनिट के तीन पूर्व कर्मचारियों ने कंसल्टेशन फीस इकट्ठा करने के उद्देश्य से बाहरी ब्रोकरेज फर्मों और निवेश संस्थानों के साथ मीटिंग की।

रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi ने यह भी कहा कि "उन्होंने (कर्मचारियों ने) जानबूझकर गलत और असत्य जानकारी फैलाई, जिससे बाजार को गंभीर रूप से गुमराह किया गया और Xiaomi के ऑटोमोटिव बिजनेस के सामान्य विकास में बाधा पैदा हुई।"

ये कर्मचारी पहले इलेक्ट्रिक सिस्टम और सॉफ्टवेयर टीम, स्टैम्पिंग और कास्टिंग टीम और Xiaomi के ऑटोमोटिव बिजनेस की क्वालिटी टीम में काम करते थे।
Advertisement

इतना ही नहीं, रिपोर्ट बताती है कि 17 दिसंबर को दो स्थानीय मीडिया आउटलेट्स के कर्मचारियों ने गोपनीयता प्रतिज्ञा पर हस्ताक्षर करने के बावजूद फिल्माए गए कंटेंट को लीक कर दिया था, जिसके लिए उन्हें उत्तरदायी ठहराया जाएगा, जिसमें सार्वजनिक माफी के साथ-साथ क्षतिपूर्ति जुर्माना भी शामिल होगा।
Advertisement

Xiaomi की अपकमिंग कार को तीन मॉडल्स - SU7, SU7 Pro और SU7 Max में लॉन्च किए जाने की खबर है। उम्मीद की जा रही है कि SU7 Pro और SU7 Max से जुड़े मॉडल नंबर 220kW (295hp) और 275kW (386hp) के पावर आउटपुट के साथ डुअल मोटरों से लैस होंगे। हालिया सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में इन अपकमिंग इलेक्ट्रिक मॉडल्स के रेंडर्स और कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था, जिसके कुछ समय बाद ही इंटरनेट पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक कार को सड़क पर दौड़ता देखा गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.