Vvolt ने सिंगल चार्ज में 128 किलोमीटर तक चलने वाली Slice Lite, Pie, और Slice DLX ई कार्गो बाइक की लॉन्च, जानें कीमत

Vvolt Slice Lite सिंगल स्पीड ड्राइव ट्रेन मॉडल है जिसमें मोटर हब रियर में दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 मई 2023 19:27 IST
ख़ास बातें
  • Vvolt Slice Lite सिंगल स्पीड ड्राइव ट्रेन मॉडल है।
  • Vvolt Pie में 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड मिल जाती है।
  • Vvolt Slice DLX में आकर्षक डिजाइन कंपनी ने दिया है।

Pie मॉडल की कीमत 4499 डॉलर (लगभग 3 लाख 72 हजार रुपये) है।

Photo Credit: Vvolt

Vvolt कंपनी ने इलेक्ट्रिक थ्रीव्हीलर सेग्मेंट में नई इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक पेश की हैं। इन्हें इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये रोजमर्रा की जरूरतों में काफी उपयोगी साबित हो सकती हैं। ये इलेक्ट्रिक कार्गों बाइक हैं- Vvolt Slice Lite, Pie, और Slice DLX ई कार्गो। इसमें Slice Lite में ऐसा फीचर भी मिलता है कि राइडर पैडल असिस्ट मोड से ट्विस्ट थ्रॉटल मोड में भी स्विच कर सकता है। आइए जानते हैं कि इन तीनों इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक्स में और कौन कौन से फीचर्स दिए गए हैं। 
 

Vvolt Slice Lite, Pie, Slice DLX price

Vvolt Slice Lite e-bike अब प्रीऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी कीमत 2049 डॉलर (लगभग 1 लाख 70 हजार रुपये) है। Pie मॉडल की कीमत 4499 डॉलर (लगभग 3 लाख 72 हजार रुपये) है। वहीं, Vvolt Slice DLX के लिए अभी कीमत की पुष्टि होना बाकी है। लेकिन इसकी कीमत 3,999 डॉलर (लगभग 3 लाख 31 हजार रुपये) के करीब हो सकती है। 
 

Vvolt Slice Lite, Pie, Slice DLX features

Vvolt Slice Lite सिंगल स्पीड ड्राइव ट्रेन मॉडल है जिसमें मोटर हब रियर में दिया गया है। जैसा कि पहले भी बताया गया है, इसमें ऐसा फीचर भी मिलता है कि राइडर पैडल असिस्ट मोड से ट्विस्ट थ्रॉटल मोड में भी स्विच कर सकता है। य़ह 32 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉपस्पीड दे सकती है। इसमें 500Wh की बैटरी लगी है। य़ह 18 किलो तक वजन लोड कर सकती है। यह सिंगल चार्ज में 80 किलोमीटर रेंज दे सकती है। 

Vvolt Pie इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक के फीचर्स की बात करें तो इसमें 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड मिल जाती है। इसमें 100Wh की बैटरी लगी है। यह सिंगल चार्ज में 128 किलोमीटर तक रेंज दे सकती है। इसमें GPS जैसे फीचर्स भी हैं। इसकी स्टॉपिंग पावर काफी मजबूत बताई गई है। 

Vvolt Slice DLX में आकर्षक डिजाइन कंपनी ने दिया है। इसमें फ्रंट में एक लगेज बास्केट मिलती है। Pie की तरह ही ये Class 3 ई बाइक है। इसमें 600Wh की बैटरी लगी है। यह सिंगल चार्ज में 128 किलोमीटर की रेंज दे सकती है और 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड के साथ दौड़ाई जा सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  2. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  3. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  4. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  5. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  6. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  3. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  4. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  5. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  6. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  7. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  8. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  9. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  10. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.