Urtopia ने पेश की ChatGPT वाली इलेक्ट्रिक बाइक! GPS, Apple Health जैसे फीचर्स भी मौजूद! जानें सबकुछ

ई बाइक में कनेक्टिविटी फीचर्स भी हैं। यह राइड की पूरी जानकारी संजोकर यूजर को उपलब्ध करवाती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 जुलाई 2023 11:59 IST
ख़ास बातें
  • ई बाइक में कनेक्टिविटी फीचर्स भी हैं।
  • इसे Apple Health जैसे प्लेटफॉर्म से भी लिंक किया जा सकता है।
  • Urtopia ई-बाइक को अभी प्रदर्शन के लिए पेश किया गया है।

Urtopia ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक को ChatGPT के साथ पेश किया है।

Photo Credit: Urtopia

इलेक्ट्रिक बाइक बनाने वाली चाइनीज कंपनी Urtopia ने एक ऐसी ई-बाइक पेश की है जो ChatGPT सपोर्ट के साथ है। इसका मतलब है कि इलेक्ट्रिक बाइक चलाते समय ChatGPT का सहयोग भी राइडर को मिलेगा। कहा जा रहा है कि इससे साइकिलों की दुनिया में नई क्रांति हो सकती है। आप भी अंदाजा लगा पा रहे होंगे कि इस इलेक्ट्रिक साइकिल के फंक्शन में ChatGPT का रोल भी होगा। यह एक उत्साहित करने वाला प्रयोग है। आइए जानते हैं इस इलेक्ट्रिक साइकिल के बारे में अन्य महत्वपूर्ण बातें। 

Urtopia ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक को ChatGPT के साथ पेश किया है। साथ ही कंपनी ने इसे टेस्ट राइड के लिए भी उपलब्ध करवाया है। यूजर को एक बटन मिलता है जो कि ChatGPT को एक्टिवेट करेगा जिससे कि वॉयस असिस्टेंट इस ई-बाइक के बारे में पूरी जानकारी दे देगा। न केवल इलेक्ट्रिक साइकिल की जानकारी, बल्कि इलेक्ट्रिक साइकिल से हेल्थ को होने वाले फायदे, पर्यावरण को होने वाले फायदे आदि के बारे में भी जानकारी देगा। इससे राइडर साइकलिंग का एक अभूतपूर्व अनुभव करने वाला है, ऐसा कंपनी की ओर से कहा गया है। 

Urtopia की ओर से पेश की गई ChatGPT इंटीग्रेटेड ई-बाइक
Photo Credit: Urtopia

Urtopia ई-बाइक को अभी प्रदर्शन के लिए पेश किया गया है। कंपनी इसके मार्केट रेडी वर्जन को तैयार कर रही है जो कि जल्द ही आपको सड़कों पर दिखाई देने वाला है। ChatGPT के अलावा भी यह कई और आकर्षक फीचर्स के साथ बताई गई है। इसमें GPS नेविगेशन और रूट प्लानिंग भी मिलती है। साथ ही कुछ सेफ्टी टूल दिए गए हैं जो राइडिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बना सकते हैं। 

ई बाइक में कनेक्टिविटी फीचर्स भी हैं। यह राइड की पूरी जानकारी संजोकर यूजर को उपलब्ध करवाती है। इसके अलावा इसे Apple Health जैसे प्लेटफॉर्म से भी लिंक किया जा सकता है। इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) वर्तमान के साथ-साथ भविष्य के भी वाहन हैं। आने वाले समय में इनमें और अधिक एडवांसमेंट देखने को मिल सकती है जिसकी शुरुआत इस कंपनी ने ई-बाइक में ChatGPT देकर कर दी है। कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च टाइमलाइन के बारे में खुलासा नहीं किया है। साथ ही यह किन क्षेत्रों में पहले उपलब्ध होगी, इसकी जानकारी भी नहीं दी गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  2. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  3. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप
  2. Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ
  3. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
  4. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  5. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  6. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  7. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
  8. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  9. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  10. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.