सिंगल चार्ज में 175KM रेंज वाला TVS iQube S 4.7kWh इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें फीचर्स

TVS ने आज भारतीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए नया TVS iQube S 4.7kWh लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 मई 2026 15:09 IST
ख़ास बातें
  • TVS iQube S 4.7kWh में बड़ी 4.7 kWh की बैटरी दी गई है।
  • TVS iQube S 4.7kWh की टॉप स्पीड 82 किमी प्रति घंटा है।
  • TVS iQube S 4.7kWh की IDC सर्टिफाइड रेंज 175 किमी है।

TVS iQube S 4.7kWh में बड़ी 4.7 kWh की बैटरी है।

Photo Credit: TVS

TVS ने आज भारतीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए नया TVS iQube S 4.7kWh लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस अपडेट के साथ सिटी राइडर्स को बेहतर रेंज और फीचर्स प्रदान करना चाहती है।  4.7 kWh वेरिएंट के लॉन्च के साथ कंपनी ने रेंज, फीचर्स और स्टाइल में ज्यादा ऑप्शन प्रदान करने के लिए कदम पर जोर दिया है। यहां हम आपको TVS iQube S 4.7kWh के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

TVS iQube S 4.7kWh Price

कीमत की बात की जाए तो TVS iQube S 4.7kWh की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1,37,142 रुपये (सब्सिडी समेत) है। iQube रेंज के भारत के 1,000 से ज्यादा शहरों और 3,300 डीलरों पर उपलब्ध है।

TVS iQube S 4.7kWh Features

TVS iQube S 4.7kWh में बड़ी 4.7 kWh की बैटरी दी गई है। यह नया स्कूटर IDC सर्टिफाइड 175 किमी की रेंज प्रदान करता है। iQube S में BLDC हब-माउंटेड मोटर दी गई है जो कि 6bhp की पावर और 140Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह ईवी सिर्फ 4.3 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है। वहीं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 82 किमी प्रति घंटा है। iQube S 4.7kWh में रिवर्स मोड भी दिया गया है। यह 0-80 प्रतिशत चार्ज होने में लगभग 4 घंटे का समय लेता है, जिससे यह सिटी में इस्तेमाल करने के लिए बेहतर विकल्प बन जाता है।

इस स्कूटर में ट्यूबलर फ्रेम, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, एडजस्टेबल ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर, 220 मिमी फ्रंट डिस्क और 130 मिमी रियर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। डाइमेंशन की बात करें तो स्कूटर का ग्राउंड क्लीयरेंस 157 मिमी और सीट की ऊंचाई 770 मिमी और वजन 128.8 किलोग्राम है। डिजाइन के लिहाज से टीवीएस ने नए ड्यूल टोन कलर ऑप्शन पेश किए हैं, जिसमें मैग्निफिसेंस पर्पल बेज, हार्लेक्विन ब्लू बेज और टाइटेनियम ग्रे मैट शामिल हैं। अन्य फीचर्स में 7 इंच का TFT डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, इनकमिंग कॉल अलर्ट और यूएसबी टार्जिंग सपोर्ट शामिल है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TVS Motor Company

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.