Tata Nexon EV में आग लगने की घटना के बाद कंपनी ने बताया कारण, आप भी जान लें

Tata Motors ने प्रेस स्टेटमेंट जारी कर यह जानकारी दी है कि Tata Nexon EV में आग लगने का कारण असल में एक अनधिकृत रिपेयर था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2023 16:27 IST
ख़ास बातें
  • मामला पुणे के कात्रज का था, जहां टाटा नेक्सन ईवी में जबरदस्त आग लग गई
  • Tata का कहना है कि आग लगने का कारण अनधिकृत वर्कशॉप की रिपेयरिंग है
  • कार के हेडलैम्प को एक अनधिकृत वर्कशॉप में बदला गया था

Tata Nexon EV इस समय देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है

हाल ही में इंटरनेट पर टाटा नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV) की आग की लपटों में घिरी तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई थी। मामला पुणे के कात्रज का था, जहां टाटा नेक्सन ईवी में जबरदस्त आग लग गई। हालांकि, अच्छी बात यह है कि इलेक्ट्रिक कार में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए। उस समय ईवी में आग लगने का सटीक कारण नहीं पता था, लेकिन अब कंपनी ने एक प्रेस स्टेटमेंट के जरिए आग लगने के कारण को बताया है।

Tata Motors ने प्रेस स्टेटमेंट जारी कर यह जानकारी दी है कि Tata Nexon EV में आग लगने का कारण असल में एक अनधिकृत रिपेयर था। कंपनी का कहना है कि कार में अनधिकृत रिपेयर का काम हुआ था, जिसके बाद Nexon EV के बाएं हेडलैम्प से संबंधित यह थर्मल घटना हुई। कंपनी का कहना है कि उन्होंने जांच में पाया कि इस कार की रिपेयरिंग एक अनधिकृत वर्कशॉप में की गई थी। 
 

टाटा मोटर्स द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई प्रेस स्टेटमेंट

बयान में कहा गया है, “यह 16 अप्रैल, 2023 को पुणे, कात्रज में हुई थर्मल घटना के संदर्भ में है। सभी सवार सुरक्षित हैं। तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम ने इस घटना की विस्तृत जांच की है और हम आपके साथ एक अपडेट साझा करना चाहते हैं। हम समझते हैं कि इस वाहन की हाल ही में मरम्मत हुई है, जिसमें बाएं हेडलैम्प्स को एक अनधिकृत वर्कशॉप में बदल दिया गया था।"

बयान आगे कहता है, "समय की एक विस्तारित अवधि के दौरान, इसने एक छोटी और फंसी हुई हीट को पैदा किया। अनाधिकृत वर्कशॉप में फिटमेंट और मरम्मत की प्रक्रिया में कमियां थीं, जिसके कारण हेडलैंप क्षेत्र में बिजली की खराबी के कारण थर्मल घटना हुई। प्रभावित क्षेत्र केवल किए गए मरम्मत के क्षेत्र में केंद्रित है। हम आवश्यक सभी सहायता प्रदान करने के लिए ग्राहक के साथ जुड़े हैं।"
Advertisement

निश्चित तौर पर अभी इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी नई है और सभी नॉन-ओईएम वर्कशॉप इस नई टेक्नोलॉजी को संभालने और समझने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में हम आपको भी यही सलाह देंगे कि खराबी आने पर आप अपने इलेक्ट्रिक वाहन को केवल अधिकृत रियर वर्कशॉप पर ही ले जाएं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tata Nexon, Tata Nexon Fire
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  2. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  3. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  4. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  5. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  6. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  7. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  9. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  10. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.